Good News: बॉलीवुड का डैशिंग स्टूडेंट बन गया 'पापा', घर आई नन्ही परी, दादू डेविड ने सबको सुनाई खुशखबरी
Varun Dhawan and Natasha Dalal Welcome Baby Girl: चुनावी माहौल की सरगर्मी के बीच बॉलीवुड के डैशिंग हीरो में से एक वरुण धवन के घर में बहुत बड़ी खुशखबरी आई है, उनका अब फैमिली प्रमोशन हो गया है। जी हां वो अब 'पापा' बन गए हैं।
उनकी पत्नी नताशा ने 2 जून को एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि वरुण के पापा और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने की है।

उन्होंने अस्पताल के बाहर खड़े पैपराजी को अपने घर की खुशखबरी सुनाई और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि वरुण-नताशा की ये पहली संतान हैं।
वरुण ने प्रेग्नेंसी के दौरान नताशा का पूरा ख्याल
वरुण अपने बच्चे का वेलकम पूरी शिद्दत के साथ करना चाहते थे और इसी कारण उन्होंने अपने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट्स टाल दिए थे, वो प्रेग्नेंसी के दौरान नताशा का पूरा ख्याल रख रहे थे, उन्होंने कुछ वक्त पहले नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए फोटो भी शेयर की थी, जो कि काफी वायरल हुई थी।
नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं
वरुण के पापा बनने पर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और वो सभी दिल खोलकर बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं और वरुण के बचपन की दोस्त हैं, दोनों साथ ही बड़े हुए हैं और बचपन की ये दोस्ती कब प्रेम में बदल गई ये इन दोनों को भी पता नहीं चला, दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं।
'वो मेरी बेस्ट फ्रेंड भी है और मैं उसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं'
फिल्म में आने से पहले ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इस बात की भनक भी उन्होंने किसी को लगने नहीं दी थी। सालों बाद 'कॉफी विद करन शो' में वरुण ने इस बात का खुलासा भी किया था। उन्होंने कहा था कि 'नताशा उन्हें उनसे बेहतर जानती है, वो मेरी बेस्ट फ्रेंड भी है और मैं उसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं, सच कहूं तो अपनी लाइफ को इमेजिन मैं उसके बिना कर ही नहीं सकता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications