Good News: नेहा धूपिया ने दिया बेटे को जन्म, पति अंगद ने दी खुशखबरी

मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड से एक खुशखबरी है, जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया एक बार फिर से मां बनी हैं, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। उनके पति और हीरो अंगद बेदी ने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें कि अंगद और नेहा को पहले से एक बेटी भी है।

Recommended Video

    Neha Dhupia and Angad Bedi दोबारा बने Parents, Actress ने Baby boy को दिया जन्म | वनइंडिया हिंदी
    'सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया'

    'सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया'

    अंगद ने इंस्ट्रा पर लिखा है कि 'सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया, नेहा और बेबी बॉय दोनों ठीक हैं., मेहर नए सदस्य के आगमन को "बेबी" की उपाधि देने के लिए तैयार है, यहां बेबी बॉय है,वाहेगुरु मेहर करे, नेहा धूपिया इस कठिन यात्रा की योद्धा होने के लिए धन्यवाद।'

    प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं

    प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं

    मिजाज से बिंदास और बेहद हंसमुख नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी बार मां बनने की खबर को खुशी-खुशी दुनिया को बताई थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहीं और उन्होंने अपने काफी हॉट फोटो शूट भी कराए, जिसमें उनका बेबीबंप साफ नजर आ रहा था।

    नेहा ने मिस इंडिया का खिताब जीता था

    नेहा ने मिस इंडिया का खिताब जीता था

    साल 2003 में नेहा ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। वो मॉ़डलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं और उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें, 'जूली', 'कयामत', 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट लोखंडवाला', 'सिंह इंज किंग' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्में शामिल है।

    अंगद भी ग्लैमर फील्ड का जाना-पहचाना नाम

    अंगद भी ग्लैमर फील्ड का जाना-पहचाना नाम

    जबकि मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद भी ग्लैमर फील्ड का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है, बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' में उन्होंने खलनायक की जबरदस्त भूमिका निभाईथी। इस फिल्म में लीड रोल अमिताभ बच्चन ने प्ले किया था। फिलहाल आज कल अंगद बेदी एलबम गीत ' मैं भी बर्बाद' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री हीना खान संग काफी हॉट दृश्य दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+