Golden Globe Award: अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए 'नाटू-नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी, स्पीच देते हुए छलके आंसू
80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आरआरआर ने अपनी जीत दर्ज कराई है। 'नाटू-नाटू' सॉन्ग के कंपोजर एमएम कीरावनी के लिए ये गर्व का पल था। स्पीच देते हुए उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
Golden Globe Award 2023: कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन किया गया। इस खास मौके पर एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' ने नया इतिहास रच दिया। फिल्म के सुपरहिट गाने 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। भारत के लिए ये एक गर्व का पल है। इस जीत पर सिनेमा जगत के अलावा फैंस भी खुशी से झूम रहे हैं। फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी ने पूरी टीम की तरफ से अवॉर्ड लिया। इस दौरान वह अपनी खुशी जाहिर करते हुए काफ इमोशनल हो गए।

एमएम कीरावनी ने रिसीव किया अवॉर्ड
'नाटू-नाटू' गाने के कंपोजर एमएम कीरावनी ने अवॉर्ड रिसीव करते हुए स्पीच दी। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह अपनी स्पीच देते हुए खुशी जाहिर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही इस सफलता का क्रेडिट पूरी आरआरआर की टीम को दिया।
स्टेज पर हुए इमोशनल
एमएम कीरावनी ने स्पीच देते हुए सबसे पहले अपनी पत्नी एमएम श्रीवल्ली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि, मैं ये खुशी सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ शेयर करना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्टर राजामौली का जिक्र किया और कहा कि, बेहिसाब यकीन व साथ के लिए शुक्रिया। इसके बाद उन्होंने फिल्म आरआरआर की पूरी टीम का नाम लिया और इस पूरी सफलता का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि, 'उनके बिना ये अवॉर्ड जीतना नामुमकिन था'। फिलहाल एमएम कीरावनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
The winner for Best Song - Motion Picture is @mmkeeravaani for their song "Naatu Naatu" featured in @RRRMovie! Congratulations! 🎥✨🎵 #GoldenGlobes pic.twitter.com/ENCUQEtns3
— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications