Giorgia Andriani ने बताया कब करेंगी अरबाज खान से शादी, वेडिंग प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने वेडिंग प्लान का भी खुलासा हुआ।

Giorgia Andriani Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि, जॉर्जिया मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर अरबाज खान को डेट कर रही हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। इस बीच अब जॉर्जिया ने खुद वेडिंग प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

जॉर्जिया जल्द करेंगी अरबाज से शादी?

जॉर्जिया जल्द करेंगी अरबाज से शादी?

जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अरबाज खान संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका अरबाज और उनके परिवार वालों के साथ कैसा बॉन्ड है। जॉर्जिया ने अरबाज की तारीफ कर कहा कि, वह काफी साधारण इंसान हैं। इस बीच जब उनसे शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

एक्ट्रेस ने बताया पूरा वेडिंग प्लान

एक्ट्रेस ने बताया पूरा वेडिंग प्लान

जॉर्जिया ने अरबाज संग अपने वेडिंग प्लान को लेकर कहा कि, "जैसा मैंने कहा कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो शादी या शादी में आना, यह कुछ ऐसा है, जिसे हम वास्तव में अभी नहीं देख रहे हैं और उस दिशा में मैं नहीं सोच रही हूं।" जॉर्जिया ने अपने इस जवाब से ये साफ कर दिया है उनका शादी करने का अभी कोई प्लान नहीं है।

जॉर्जिया और मलाइका का कैसा है रिश्ता?

जॉर्जिया और मलाइका का कैसा है रिश्ता?

बता दें कि, जॉर्जिया ने इंटरव्यू के दौरान मलाइका संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं वास्तव में उन्हें पसंद करती हूं और मैं उनकी जर्नी की बहुत सराहना करती हूं। उन्होंने भी मूल रूप से जीरो से शुरुआत की थी, वह एक मॉडल थीं, तो धीरे-धीरे वह वहां पहुंच गईं जहां वह हैं और उन्हें इसके लिए बधाई। मेरे लिए, वह निश्चित रूप से एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी मैं प्रशंसा करती हूं।"

अरबाज और मलाइका का तलाक

अरबाज और मलाइका का तलाक

आपको बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक देने का फैसला कर लिया था। इसके बाद दोनों ने अपनी लाइफ में मूव ऑन किया। जहां एक तरफ मलाइका अऱोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज खान की लाइफ में भी जॉर्जिया की एंट्री हुई। दोनों ही अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।

तलाक के बाद मलाइका और अरबाज के बीच कैसा है बॉन्ड?

तलाक के बाद मलाइका और अरबाज के बीच कैसा है बॉन्ड?

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अलग हो गए हों लेकिन तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। दोनों अक्सर एक दूसरे से मुलाकात करते रहते हैं। मौजूदा समय में मलाइका और अरबाज अपने बेटे अरहान खान की साथ में को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+