Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: क्लोज हो जाएगा सई और विराट का चैप्टर, इमोशनल होगा शो का आखिर एपिसोड

अब जल्द ही सई और विराट का शो 'गुम है किसी के प्यार में' का अंत होने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने लास्ट एपिसोड में फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Last Episode: स्टार प्लस का फेमस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फैंस का फेवरेट सीरियल है। फैंस हर रोज इसके एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो ने मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स से फैंस को खूब एंटरटेन किया है। शो की कहानी से सई और विराट घर-घर फेमस हो गए थे। लेकिन अब इस शो अलविदा कहने का दिन आ गया है।

'गुम है किसी के प्यार में' का होगा अंत
फेमस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सई और विराट का किरदार निभा रहे नील भट्ट और आयशा सिंह की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। दोनों का नाम घऱ-घर सई और विराट के नाम से जाने जाना लगा। शो शुरू होने के बाद से दोनों फैंस के फेवरेट ऑन स्क्रीन कपल बन गए थे। लेकिन अब इन दोनों के बाद शो को शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा और सुमित सिंह आगे बढ़ाएंगे।

Sai

लास्ट एपिसोड में मेकर्स देंगे खास सरप्राइज
क्योंकि शो का अब लास्ट एपिसोड होगा तो ऐसे में फैंस अपने फेवरेट सई और विराट को आखिरी बार स्क्रीन में साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरी एपिसोड क्या कुछ खास होने वाला है। आपको बता दें कि, शो के मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया है। जिससे फैंस के लिए ये हमेशा के लिए यादगार रहे।

सई और विराट की दिखाएंगे कहानी
एक टीवी पोर्टल को जानकारी देते हुए मेकर्स ने कहा कि, 'ये सरप्राइज फैंस की उत्सुकता और बढ़ाने वाला है। अपनी फेवरेट जोड़ी को स्क्रीन पर आखिरी बार देखने का ये उनका अब तक का बेस्ट अनुभव होगा। यह एपिसोड शो को इतना प्यार देने के लिए एक स्पेशल धन्यवाद होगा। हमें उम्मीद है कि शो की कहानी को जब हम आगे बढ़ाएंगे तो उतना ही फैंस फिर से प्यार देंगे।' हालांकि मेकर्स ने अपने जवाब से ये तो नहीं बताया कि आखिरी एपिसोड में क्या होने वाला है। बता दें कि, सई और विराट के बाद अब उनकी बेटी सावी इस कहानी को आगे बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+