शाहरुख खान के 59वें बर्थडे के लिए गौरी ने बनाया खास प्लान, इस बार होगा ऐसा जश्न, मिलेगा सरप्राइज
Shah Rukh Khan Birthday Celebration: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आगामी 2 नवंबर 2024 को अपना 59वां बर्थडे मनाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि उनका ये जन्मदिन काफी खास होने वाला है। हालांकि किंग खान के बर्थडे का इंतजार केवल उनकी फैमिली को ही नहीं बल्कि उनके चाहने वालों को भी खूब होता है।
2 नवंबर को है शाहरुख खान का जन्मदिन
यही वजह है कि हर बर्थडे पर शाहरुख खान के घर के बाहर उनके फैंस का मेला लग जाता है। लोग अपने फेवरेट स्टार को एक झलक देखने के लिए बेताब नजर आते हैं। वहीं खबर है कि इस बार दिवाली के ठीक बाद शाहरुख खान का ये बर्थडे सेलिब्रेशन बहुत ही खास होने वाला है।

59वें बर्थडे के लिए चल रही है खास तैयारी
कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के जन्मदिन का सेलिब्रेशन इस बार कुछ अलग होगा। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए उनकी पत्नी गौरी खान ने ढेर सारी प्लानिंग की है। आपको बता दें कि शाहरुख खान हमेशा की तरह इस बार भी अपने 59वें बर्थडे पर मन्नत के बाहर बालकनी में अपने फैंस से जरूर मिलेंगे।
शाहरुख खान फैंस को देंगे खास सरप्राइज
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार बर्थडे पर शाहरुख खान अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी देने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान अपना ये बर्थडे परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के साथ मनाएंगे। किंग खान की पत्नी गौरी खान ने इस सेलिब्रेशन के लिए खास तैयारी कर रखी है।
बर्थडे पार्टी के लिए 250 इन्विटेशन भेजे गए हैं
कहा जा रहा है कि गौरी खान ने शाहरुख खान के इस बर्थडे पार्टी के लिए 250 इन्विटेशन भेजे हैं। खबर है कि इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, एटली, जोया अख्तर, फराह खान, शनाया कपूर, महीप कपूर, शालिनी पासी, नीलम कोठारी, करण जौहर, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट जैसे कई स्टार शामिल हो सकते हैं।
फैमिली के साथ एक डिनर पार्टी
इसके अलावा, शाहरुख खान अपनी फैमिली और गौरी खान की मां के साथ एक डिनर पार्टी में भी शामिल होंगे। इन सबके अलावा ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान अपने फैंस के लिए एक स्पेशल गिफ्ट के तौर पर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अपनी नई फिल्म 'किंग' की घोषणा कर सकते हैं । हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आर्यन और सुहाना के साथ दुबई में हैं शाहरुख
फिलहाल शाहरुख खान अपने काम के सिलसिले में अपने दोनों बच्चों, आर्यन और सुहाना के साथ दुबई में मौजूद हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही परिवार के साथ दिवाली मनाने और जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई लौटेंगे। वहीं गौरी खान ने अभी से मन्नत में जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications