'मन्नत' की नेमप्लेट की चमक का गौरी खान ने खोला राज, बताया हीरे से नहीं बल्कि ऐसे की गई तैयार
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने बंगले मन्नत के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया प्लेट पर हीरे जैसी चमक का राज क्या है।
Gauri Khan Mannat Nameplate: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तरह उनका बंगला मन्नत भी हमेशा चर्चा में रहता है। एक्टर इसी मन्नत के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं। यहां तक कि फैंस भी शाहरुख का बंगला देखने जाते हैं और वहां पर सेल्फी क्लिक करते हैं। पिछले कुछ समय से शाहरुख खान के मन्नत की नेम प्लेट काफी चर्चा में है। खबर है कि, इस नेमप्लेट में हीरे जड़े हए हैं। हालांकि अब एक्टर की पत्नी गौरी खान ने खुद इसकी सच्चाई बताई।

गौरी खान ने 'मन्नत' नेम प्लेट को लेकर किया खुलासा
दरअसल, मनन्त की नेम प्लेट रात में काफी चमकती है। कहा जा रहा था कि इस नेम प्लेट में हीरे जड़े हैं। जिसकी वजह से ये रात भर चमकती है। हाल ही कुछ फैंस ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब गौरी खान ने खुद इस बात से पर्दा उठा दिया है कि आखिर ये इसकी चमक के पीछे की असली वजह क्या है।

चमक के पीछे हीरे नहीं बल्कि ये है वजह
गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जो मन्नत के गेट पर क्लिक की गई है। इस फोटो में गौरी सफेद रंग का टॉप और ब्लू डेनिम पर ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो में गौरी ने अपने बंगले मन्नत की नेम प्लेट के बगल में खड़ी होकर पोज दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
गौरी खान ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन पर इस चमक की वजह बताते हुए लिखा कि, 'आपके घर का मुख्य द्वार आपके परिवार और दोस्तों के लिए एंट्रेस पॉइंट है। इसलिए नेम प्लेट पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है... हमने इस नेम प्लेट के लिए ग्लास क्रिस्टल्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट मेटेरियल चुना जिससे एक पॉजिटिव, बेहतर मूड करने वाली और अच्छी वाइब मिलती है'।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मन्नत की तस्वीरें
आप में से शायद कुछ लोगों को यह नहीं मालूम कि इस नेम प्लेट का डिजाइन खुद गौरी खान ने किया है। अब उनके कैप्शन से साफ तौर पर कहा जा सकता है कि ये नेमप्लेट डायमंड से नहीं बनी हुई है। लेकिन फैंस के बीच इसको लेकर अलग एक्साइटमेंट बनी हुई। लोगों ने इसे सेल्फी स्पॉट बना दिया है। यही वजह है कि लगातार सोशल मीडिया पर मन्नत की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। यहां तक कि ट्विटर पर भी मन्नत काफी ट्रेंड कर रहा है।

गायब थी मन्नती की नेमप्लेट
आपको बता दें कि इसी साल मन्नत के बाहर कुछ फैंस ने नोटिस किया कि, बंगले की नेमप्लेट गायब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आई थी कि ये रिपेयर होने के लिए गई हुई है। लेकिन जब ये नेम प्लेट वापस आई तो फैंस को इसकी चमक देख लगा कि ये डायमंड से बनी है। हालांकि अब गौरी खान ने फैंस को ये साफ कर दिया है कि मन्नत की नेमप्लेट में हीरे नहीं लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications