Gauri Khan ने स्टाइल में किया वॉक, जैकेट के साथ हुआ कुछ ऐसा कि देखकर छूटी दोस्त की हंसी, वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पूरे स्टाइल के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं। लेकिन, इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनकी दोस्त उन पर हंसने लगीं।

Gauri Khan Viral Video: ये बात सभी जानते हैं कि, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं उनकी पत्नी गौरी खान को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। वह भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन, आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में किंग खान की पत्नी अपने स्टाइलिश अंदाज में मुंबई में स्पॉट हुईं। लेकिन, इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख उनकी दोस्त अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

गौरी खान को ड्रेस फ्लॉन्ट करना पड़ा भारी

गौरी खान को ड्रेस फ्लॉन्ट करना पड़ा भारी

गुरूवार को गौरी खान बड़े स्टाइल के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने अपनी ड्रेस को डैनम जैकेट से कंप्लीट किया है। इस लुक में गौरी खान काफी हॉट लग रही हैं। वहीं धूप से बचने के लिए उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए थे। लेकिन इस दौरान ड्रेस फ्लॉन्ट करना उनको भारी पड़ गया।

डंडे में फंसी जैकेट तो दोस्त की छूटी हंसी

डंडे में फंसी जैकेट तो दोस्त की छूटी हंसी

ड्रेस फ्लॉन्ट करते हुए गौरी खान अपने अंदाज में स्टाइल मार रही थीं। जैसी ही वह कार की तरफ बढ़ती हैं तो तभी गौरी की जैकेट लकड़ी के एक डंडे में ऐसी अटकी कि उनसे साथ खड़ी उनकी दोस्त भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाईं। हालांकि बाद में खुद गौरी खान भी दोस्त को देख हंस पड़ती हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

बाद में गौरी खान अपनी जैकेट को निकालकर कार की तरफ बढ़ जाती हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा बेहद कम होता है जब गौरी खान ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई हों। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, कि, इसमें हंसने वाली क्या बात है ये तो हम सभी के साथ होता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं पता नहीं क्या हुआ है, नॉर्मल है ये तो हम लोगो के साथ तो डेली का है, वो सेलिब्रिटी है तो एक दम से शॉक्ड हो गए।'' आप भी देखिए ये वीडियो

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

वहीं शाहरुख खान की बात करें, वह इस समय फिल्म पठान को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक्टर फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई दी। अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 700 करो़ड़ का बिजनेस कर चुकी है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

फिल्म पठान के अलावा इस साल शाहरुख खान फैंस को कई सरप्राइज देने वाले हैं। जी हां पठान के बाद अब शाहरुख अपनी अगली फिल्म जवान की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म डंकी में भी दिखाई देंगे।

Recommended Video

    Pathaan Box Office Collection: 5वें दिन पठान ने की जबरदस्त कमाई, रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+