क्या गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच सब ठीक? देसी गर्ल की डांस परफर्मेंस देख झूमती दिखीं किंग खान की पत्नी

नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर इवेंट के दूसरे दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। इस दौरान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान चीयर करती हुई नजर आईं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Gauri Khan Viral Video: मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट लगभग दो दिन चला। जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े सितारे शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसों ने शिरकत की। ऐसे में ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया। इस दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी झूमती नजर आईं। अब इवेंट का ये अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका का डांस देख झूमती दिखीं गौरी खान
दरअसल अमेरिकन जर्नलिस्ट डरेक बैल्सवर्ग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इस पोस्ट की एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से मौजूदा सभी सितारों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों एक्टर्स की शानदार कैमिस्ट्री ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। इस दौरान गौरी खान दोनों की परफॉर्मेंस का पूरा मजा लेती हुई नजर आईं।

क्या दोनों के बीच सब ठीक?
गौरी खान के रिएक्शन से ऐसा कहना तो मुश्किल है कि अब गौरी और प्रियंका ने पुराने गिले-शिकवे मिटा दिए हैं। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें प्रियंका और रणवीर की परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह इस वीडियो में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के सुपरहिट सॉन्ग 'गल्ला गोरियां' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर दिया था बयान
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया था कि, बॉलीवुड में चल रही राजनीति की वजह से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि कई बार उन्हें बॉलीवुड से किनारे करने की कोशिश की गई है जिसके चलते उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। एक्ट्रेस के बयान के बाद ये ऐसा कहा जा रहा था कि करण जौहर ने शाहरुख खान और गौरी की वजह से उन्हें साइडलाइन की हालांकि ये सिर्फ अफवाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+