'मैं धर्म परिवर्तन नहीं करूंगी' क्यों गौरी खान ने शाहरुख के लिए कही थी ऐसी बात? पुराना वीडियो हुआ वायरल
Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को पूरे 33 साल हो चुके हैं। दोनों भले ही अलग-अलग धर्म से हैं लेकिन बावजूद इसके वह हर त्योहार साथ में मनाते हैं। गौरी खान ने एक चैट शो के दौरान शाहरुख के इस्लाम धर्म को लेकर बात की थी।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आज यानी 8 अक्टूबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के धर्म और शादी के बाद अपने धर्म बदलने को लेकर बात की थी।

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 1 में गौरी खान ने कहा था कि, "आर्यन अपने पापा शाहरुख खान के इतने दीवाने हैं कि लगता है कि उनके ही धर्म का आगे चलकर पालन करेंगे। क्योंकि वह कई बार यही कहते हैं कि मैं एक मुस्लिम हूं। जब उसने ये बात मेरी मां को कही तो उन्होंने कहा- इसका क्या मतलब है। वो इससे डील कर रही थी और ये सच है।"
गौरी खान ने आगे कहा कि, "मैं शाहरुख के धर्म का बेहद दिल से सम्मान करती हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं अपना धर्म परिवर्तन कर लूं और मुस्लिम बन जाऊं। मैं इस चीज में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती हूं। मुझे लगता है कि हर इंसान को अपने धर्म को मानता है और उसे ही फॉलो करता है। मुझे लगता है कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है। लेकिन, जाहिर है कि धर्म का अनादर नहीं होना चाहिए। जैसे शाहरुख मेरे धर्म का भी अपमान नहीं करेंगे।"
बता दें कि, शाहरुख खान और गौरी खान की शादी साल 1991 में हुई थी। शुरुआत में, गौरी के माता-पिता झिझक रहे थे क्योंकि उनकी दूसरे धर्म में शादी होनी थी। अबू जानी और संदीप खोसला के साथ उनके शो फर्स्ट लेडीज़ पर बातचीत में, गौरी ने याद किया, "हमने शाहरुख का नाम बदलकर अभिनव रख दिया ताकि वे उसे एक हिंदू लड़के के रूप में देखें, लेकिन यह वास्तव में बचकाना था।"
ये भी पढ़ें: Gauri Khan: पैसों के मामले में शाहरुख खान से कम नहीं हैं पत्नी गौरी खान, सालाना कमाई आपके होश उड़ा देगी












Click it and Unblock the Notifications