Gauri Khan: पैसों के मामले में शाहरुख खान से कम नहीं हैं पत्नी गौरी खान, सालाना कमाई आपके होश उड़ा देगी
Gauri Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने सिर्फ एक बेहतरीन रोमांटिक हीरो हैं बल्कि उनकी गिनती दुनिया के अमीर एक्टरों में भी होती है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। रोमांस से लेकर एक्शन तक में वह कई एक्टरों को मात दे सकते हैं। टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले किंग खान औज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
पैसों के मामले में पति से कम नहीं हैं गौरी खान
जीरो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान ने खूब मेहनत की और इसी के चलते आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख खान की लेडी लव यानी उनकी पत्नी गौरी खान भी पैसों के मामले में पति से कम नहीं हैं। गौरी खान भले ही अपने पति शाहरुख खान की तरह की एक्टिंग करियर से नहीं जुड़ीं लेकिन वह एक सफल बिजनेसवुमेन हैं।

गौरी खान का अपना रेस्तरां
इन दिनों गौरी खान सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि गौरी खान ने हाल ही में मुंबई में अपना खुद का एक शानदार रेस्तरां खोला है। गौरी खान के इस रेस्तरां का नाम तोरी है। इसके साथ ही गौरी खान ने रेस्तरां के बिजनेस भी दमदार एंट्री की है। पेशे से इंटीरियर जिडाइनर दौरी खान अब अपना रेस्तरां भी चला रही हैं।
सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं गौरी खान
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी अपनी मेहनत के दम पर अपना बिनजेस खड़ा किया है और आज वह एक सक्सेसफुल बिजेनसवुमेन हैं। गौरी खान अपने पति शाहरुख खान की तरह ही सालाना करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। गौरी खान सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी ही नहीं हैं बल्कि उनकी खुद की एक अलग पहचान भी है। वह एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं।
गौरी खान की कुल संपत्ति
शाहरुख खान की तरह ही उनकी पत्नी गौरी खान भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह 1725 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं शाहरुख खान 760 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। गौरी खान सालाना 100 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर लेती हैं।
मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान
गौरी खान ने कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बिजनेसमैन और वीआईपी के घर को खूबसूरत बनाने का काम किया है। गौरी खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर जैसे बी टाउन सेलेब्स के घर और पेंटहाउस को डिजाइन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली और राल्फ लॉरेन जैसे दुनिया भर में मशहूर लोगों का घर भी डिजाइन किया है।
फिल्म प्रोड्यूसर हैं गौरी खान
गौरी खान एक बिजनेसवुमेन होने के साथ साथ एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने साल 2002 में फिल्में प्रोड्यूस करने का काम शुरू किया था। उन्होंने साल 2002 में अपने पति शाहरुख खान के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज' की शुरुआत की थी। इस प्रोड्क्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications