गौहर खान का बेबी बंप पकड़कर रणवीर सिंह ने की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस बोलीं- 'आजतक नहीं भूली'

Gauhar Khan On Ranveer Singh: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली गौहर खान आज एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई स्टार्स के साथ काम किया। हाल ही में गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी का एक किस्सा साझा किया। जिसका कनेक्शन रणवीर सिंह है।

गौहर खान ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि, जब 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं तो एक इवेंट के दौरान वह रणवीर सिंह से मिली थी। उस वक्त मैं फिल्मों में तब भी काम कर रही थी। जब ये मैंने रणवीर सिंह को बताया तो ये जानकर वह काफी खुश हुए। गौहर खान ने आगे बताया कि रणवीर सिंह ने उनके बेबी बंप में हाथ रखा और कुछ ऐसा किया जिसे वह आज भी नहीं भुला पाई हैं।

Gauhar Khan

गौहर खान ने बताया कि उनको प्रेग्नेंट देखकर रणवीर सिंह काफी खुश थे। एक्टर ने गौहर के बेबी बंप मं हाथ रखा और आने वाले बेबी के लिए प्रार्थना की। रणवीर ने कहा था, 'आपको अपनी मां की तरह ही होना चाहिए आपकी मां एक रॉक स्टार हैं।' ये सुनकर गौहर खान काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।

गौहर खान ने आगे कहा कि, 'मुझे लाइव इवेंट्स बहुत पसंद हैं और मैंने अपनी प्रेग्नेंसी में पूरा काम किया। मैं मेरी आठ महीने की प्रेगनेंसी तक ट्रैवल कर रही थी। मैं अपनी फिल्मों के लिए लगातार शूटिंग में बिजी थी।' बता दें कि, गौहर ने बच्चे को जन्म देने के कुछ वक्त बाद ही काम फिर करना शुरू कर दिया था।

गौहर खान और जैद हदीद लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली। इस साल 10 मई 2023 को कपल के घर किलकारियां गूंजी थी। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जेहान रखा है। कपल आए दिन सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+