Gauhar Khan ने क्रिएटिव और प्‍यारा सा ये Video शेयर कर दी खुशखबरी, जल्‍द बनने वाली हैं मां

बिग बॉस 7 विनर एक्‍ट्रेस गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेेंंसी की न्‍यूज एक प्‍यारा सा वीडियो शेयर कर की है। उन्‍होंने बताया कि वो जल्‍द मां बनने वाली हैं।

gohar

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और 2013 में बिग बॉस 7 विनर गौहर खान और जैद दरबार ने मंगलवार को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खुशखबरी शेयर की है। गौहर खान और ज़ैर दरबार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में अपने होने वाले बच्‍चे की खुशखबरी अपने फैंस के संग शेयर की है। वीडियो शेयर कर इस कपल ने सभी से प्यार और दुआएं मांगी ।

आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है

आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है

कोरोना महामारी के दौरान दिसंबर 2020 में गौहर खान और जैद दरबार ने शादी की थी। एक्‍ट्रेस ने अपने प्रेंगनेंसी की खबर शेयर करते हुए लिखा

बिस्मिल्ला-हिर्रहमा-निर्रहीम" आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है। इसके साथ हार्ट इमोजी शेयर की और लिखा माशा अल्लाह! हमारी शादी से लेकर इस खूबसूरत नई जर्नी तक हम पर अपना बेस्‍ट दे रहे हैं।

गौहर खान ने अनोखा वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

गौहर खान ने अनोखा वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

गौहर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। जिसमें बाइक पर सवार इस कपल का एक एनिमेटेड सीन दिखाया गया है। इस वीडियो में कुछ सेकेन्‍ड के बाद खिलौनों से भरी एक साइडकार और एक फीडिंग बोतल बाइक से जुड़ती नजर आती है। बैगग्राउंट में एक वीडियो भी बज रहा है "जब Z, G से मिला तो एक दो हो गया और अब कार्य जारी है क्योंकि हम जल्द ही तीन हो गए हैं! गौहर और दरबार + 1, इन शा अल्लाह इस नई जर्नी में आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं।"

गौहर की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर लोग दे रहे बधाई

गौहर की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर लोग दे रहे बधाई

गौहर के खुशखबरी को शेयर करते ही लोग उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। कृति खरबंदा ने लिखा आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई! नजर ना लगे। सोफी चौधरी ने लिखा "माशाअल्लाह!! आप लोगों को बधाई । वहीं युविका चौधरी ने लिखा बधाई । किश्वर मर्चेंट ने लिखा मुझे पता था, मैं हाल ही में आपकी पोस्ट को देखकर जानती थी, आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।

मां बनने के लिए उत्‍सुक थीं गौहर खान

मां बनने के लिए उत्‍सुक थीं गौहर खान

बता दें अभी दो महीने पहले गौहर खान ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वो मां बनने के लिए उत्‍सुक हैं। उन्‍होंने कहा था मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा। मैं कभी भी किसी चीज की योजना नहीं बनाती हूं कि जब यह होने वाला है तो यह होगा। यह कुछ ऐसा नहीं है जो जैद और मैंने इसको लेकर कभी कोई योजना नहीं बनाई है और ना ही इसको लेकर बात की है।

2013 में बिग बॉस 7 का खिताब गौहर खान ने जीता था

2013 में बिग बॉस 7 का खिताब गौहर खान ने जीता था। इसके अलावा रणबीर सिंह की रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर 2009 के साथ अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। 2022 में गौहर तीन वेब सीरीज बेस्टसेलर, साल्ट सिटी और शिक्षा मंडल में दमदार किरदार में नजर आई थीं। वहीं उनके पति जैद की बात करे वो संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। स्‍माइल दरबार अब राजनीति में आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+