Gangubai Kathiawadi: कौन था करीम लाला? गरीबों का मसीहा या शैतानों का दुश्मन?

मुंबई, 08 फरवरी। आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन का लुक भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। फिल्म में अजय देवगन गैंगस्टर करीम लाला के रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह से अजय देवगन की एंट्री हुई है, उसने हर किसी को ये जानने के लिए उत्सुक कर दिया है कि आखिर करीम लाला था कौन?

करीम लाला का असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था

करीम लाला का असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था

मुंबई के डॉन की बात जब भी होती है, तब हमेशा अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान और दाऊद इब्राहिम का नाम लिया जाता है लेकिन सच तो ये है कि मुंबई का पहला डॉन करीम लाला था लेकिन बदनाम गलियों और कुछ स्लम एरिया में वो भगवान की तरह पूजा जाता था। उसका असली नाम अब्दुल करीम शेर खान था और वो मूल रूप से अफगानी था। उसका जन्म साल 1911 अफगानिस्तान में पश्तून समुदाय में हुआ था। वो इस समुदाय का आखिरी नवाब कहलाता था।

गरीबों का मसीहा या शैतानों का दुश्मन?

गरीबों का मसीहा या शैतानों का दुश्मन?

वो एक रईस जमींदार परिवार में पला-बढ़ा था लेकिन बिजनेस करते-करते वो तस्कर बन गया और एक दिन वो पेशावर से होता हुआ मुंबई पहुंच गया और फिर वहीं का होकर रह गया। उसके मायानगरी में कई जुए और दारू के अड्डे चलने लगे थे और वो देखते ही देखते पठान ग्रुप का बादशाह बन गया था। वो मार-पीट करता था लेकिन उसके नखरे नवाबों वाले ही थे, वो किसी की सुनता नहीं था और जो उसके रास्ते में आता था वो ऊपर वाले को प्यारा हो जाता था।

लोग करीम लाला को खुदा की तरह पूजते थे

लोग करीम लाला को खुदा की तरह पूजते थे

मारपीट करना, लोगों को मारना उसका धंधा बन चुका था लेकिन वो अमीरों से पैसे लूटकर झुग्गी झोपड़ियों में खाना बांटता था, इसी वजह से वहां उसे लोग खुदा की तरह पूजने लगे थे और तमाम गुनाहों के बाद भी उसके खिलाफ कभी कोई गवाही नहीं देता था और ना ही उसके खिलाफ कोई सबूत मिलता था, इसी वजह से वो कभी भी गिरफ्तार नहीं हुआ।

करीम और गंगूबाई के बीच भाई-बहन का रिश्ता

करीम और गंगूबाई के बीच भाई-बहन का रिश्ता

एक दिन एक रईसजादे का काम तमाम करते-करते उसकी मुलाकात 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से हो जाती है। उस वक्त 'गंगूबाई काठियावाड़ी' किसी मुसीबत में होती है, इसलिए वो करीम लाला से मदद की गुहार लगाती है। करीम लाला उसकी मदद करता है और उसके बाद दोनों मुंह बोले भाई-बहन बन जाते हैं। कहते हैं करीम और गंगूबाई से उस वक्त पूरी मुंबई डरती थीी।

दाऊद इब्राहिम को करीम लाला ने पीटा था

लेकिन मुंबई का असली डॉन कौन है? इसे लेकर करीम लाला और दाऊद के गैंग के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं। खास बात ये है कि दाऊद इब्राहिम पहले करीम लाला के गैंग में ही काम करता था। हालांकि, बाद में उसने अपना गैंग बना लिया था, ये करीम लाला ही था जिसने मुंबई की सड़क पर सरेआम दाऊद को पीटा था। लेकिन गरीबों का ये मसीहा अपनी बहन 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ ही एक एनकाउंटर का शिकार हुआ था।

करीम लाला के करेक्टर को लेकर क्रेजी हुए लोग

अब भंसाली ने करीम लाला के किरदार को किस तरह से पर्दे पर दिखाया है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अजय देवगन के लुक को देखकर लोग करीम लाला के बारे में बहुत कुछ जानने को उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+