फर्जी थी Gehana Vasisth और Faizan Ansari की शादी? एक्ट्रेस बोली- 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड का नाम राम है'

हाल ही में गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद बताया की उनकी शादी की खबरें फर्जी थी।

Gehana Vasisth Faisan Ansari: गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पिछले दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, गहना को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने फैजान अंसारी को अपना हमसफर बना लिया है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि यह खबर पूरी तरह से फेक थी।

गहना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, गहना वशिष्ठ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, हेलो दोस्तों, मेरी शादी नहीं हुई है। वो सिर्फ एक वेब सीरीज का शूट था और कुछ भी नहीं है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा खुलासा किया।

Gehana Vasisth

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
गहना ने इसके अलावा अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, मैं ये साफ करना चाहती हूं कि, मेरी कभी भी किसी से शादी नहीं हुई है। मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मैं फैजान अंसारी को सही से जानती भी नहीं हूं। मैं शूट के दौरान फैजान से दूसरी बार लाइफ में मिली थी। तब मुझे उनका नाम और वह कहां के रहने वाले हैं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा
गहना ने आगे अपने पोस्ट में ये भी लिखा, वह लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं जिसका नाम राम है। ऐसे में किसी और के साथ शादी करने का सवाल ही नहीं है। खासकर ऐसे शख्स के साथ जिसे मैं जानती तक नहीं।' खैर गहना के इस पोस्ट पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे पब्लिसीटी स्टंट बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+