Game Changer OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी राम चरण की 'गेम चेंजर', जानें कहां और कैसे देखें
Game Changer OTT Release: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर लोगों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ये फिल्म गत 10 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।
13 दिनों में आधी लागत भी वसूल नहीं पाई फिल्म
फिल्म की ओपनिंग दमदार हुई थी लेकिन दूसरे ही दिन इसका बंटाधार होता नजर आया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल करती नजर नहीं आई। 450 करोड़ के भारी बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के 13 दिनों में अपनी आधी लागत भी वसूल नहीं कर पाई है।

फिल्म की करोड़ों की ओटीटी डील हुई फाइनल
मेकर्स को राम चरण की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी अपना जादू नहीं चला पाई। ऐसे में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पररिलीज करने की तैयारी चल रही है। खबर है कि फिल्म की करोड़ों की ओटीटी डील फाइनल हो चुकी है।
फिल्म 'गेम चेंजर' को ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे
-फिल्म 'गेम चेंजर' के डायरेक्टर शंकर हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने काम किया है। 51 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग करने वाली ये फिल्म रिलीज के 13 दिनों में 128.05 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।
-ऐसे में ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हो चुकी है। वहीं मेकर्स अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे हैं और इसकी डेट भी तय कर ली गई है।
-123 तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता दिल राजू ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के साथ फिल्म की डील फाइनल कर ली है। इसके मुताबिक ये फिल्म आगामी 14 फरवरी 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कितने में बिके गेम चेंजर के राइट्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम चेंजर के साउथ इंडियन भाषाओं के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को 105 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।
क्या है फिल्म 'गेम चेंजर' की कहानी
फिल्म 'गेम चेंजर' की शुरुआत एक्टर राम चरण की धांसू एंट्री के साथ होती है। इस फिल्म में वह आईएएस ऑफिसर राम नंदन के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा राम चरण के अन्य किरदारों को लेकर भी इस फिल्म में कई ट्विस्ट हैं, जो आपको फिल्म देखने पर ही पता लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications