Gadar 2 के बाद Sunny Deol अब नहीं करेंगे कोई भी फिल्म प्रोड्यूस, एक्टर बोले- 'मैं कंगाल हो जाऊंगा'
सनी देओल का कहना है कि वह जब भी कोई फिल्म प्रोड्यूस करते हैं जो उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में वह अब सिर्फ एक्टिंग पर ही फोकस करेंगे।
Sunny Deol Quit Produce Movies: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। ऐसे में एक्टर अपनी सक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने ऐलान किया है कि वह अब किसी फिल्म को प्रोड्यूस नहीं करेंगे और सिर्फ अपनी एक्टिंग पर ही फोकस करेंगे।
अब एक्टिंग पर फोकस करेंगे सनी देओल
'बीबीसी एशियन नेटवर्क' को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि, 'मैं बहुत सारे किरदार निभाते हुए मेकर और डायरेक्टर बन गया। लेकिन एक आदमी सिर्फ एक ही काम पर फोकस कर सकता है। इसलिए अब मैंने सोचा है कि सब कुछ फेंक दो, बस एक एक्टर बन जाओ'।

एक्टर नहीं करेंगे फिल्म प्रोड्यूस
सनी देओल ने आगे कहा कि, 'पहले के मुताबिक फिल्मों में कई तरह के बदलाव हुए हैं। यही वजह है कि मैं अब जब भी कोई फिल्म प्रोड्यूस करता हूं तो दिवालिया हो जाता हूं। पहले मैं चीजों को खुद से कंट्रोल कर सकता था क्योंकि डिस्ट्रीब्यूशन मेरे लिए आम बात थी। लेकिन पिछले दशक में मुझे अपनी फिल्मों को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।'
बताई ये बड़ी वजह
गदर 2 एक्टर ने आगे बताया कि लंबे समय तक प्रोडक्शन में टिके रहना आज के दौर में बड़ी बात है। अब आपको अपना पीआर करना होगा, इधर-उधर भागना होगा, और वे आपको आपके थिएटरों में जगह नहीं देते हैं। वे नहीं चाहते कि अब सिर्फ एक ही इंसान की फिल्में हो। एक्टर का कहना है कि, 'मैंने कई किरदार निभाए हैं मैं प्रोड्यूसर भी बना, डायरेक्टर भी बना। लेकिन एक इंसान एक ही काम कर सकता है। तो मुझे लगता है कि मैं बतौर एक्टर की भूमिका में ही ज्यादा ठीक हूं।'
सनी देओल की प्रोड्यूस की गई फिल्में
बता दें कि, सनी देओल ने लंबे समय तक प्रोडक्शन और डायरेक्शन में काम किया था। उन्होंने अपने करियर में 'दिल्लगी', 'शहीद', 'घायल वन्स अगेन' का प्रोडक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने बेटे करण देओल की 'पल पल दिल के पास' फिल्म को डायरेक्ट किया था। लेकिन इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने करोड़ों पैसे लगाए जिसके कारण एक्टर को बैंक से भी लोन लेना पड़ गया। खैर अब एक्टर ने खुद प्रोडक्शन से किनारा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications