बिग बी, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर यामी गौतम तक बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी दिवाली की मुबारक बाद
बिग बी अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मुंबई, 4 नवंबर। आज पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा है। हफ्तों भर पहले ही दिवाली की तैयारियां शुरू हो गई थीं, बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की और आज इस दीपोत्सव पर लोग अपने घरों को रौशन करने में व्यस्त हैं। इस मौके पर बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। बिग बी अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

सोहा अली खान ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर पूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के लिए लिखा- दिवाली मुबारक, प्यार और प्रकाश आपके घर और दिल के हर अंधेरे कोने को रोशन करे।

दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर दी बधाई
वहीं दिलजीत दोसांझ ने एक शानदार वीडियो शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी है।

खुबसूरत तस्वीरें शेयर कर पीसी ने लोगों को किया विश
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दीपावली की शुभकामनाएं... सभी को प्यार, रोशनी और खुशियां। बहुत कृतज्ञता के साथ उत्सव की शुरुआत करें और प्यार से घिरे रहें।'

शमिता शेट्टी भी नहीं रहीं पीछे
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने लोगों को दिवाली की बधाई दी है।

जया बच्चन के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा कर बिग बी ने दी बधाई
दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को दिवाली की बधाई दी। इस फोटो में अमिताभ और जया फुलझड़ी चलाते नजर आ रहे हैं।

फरहान अख्तर ने भी दी दिवाली की बधाई
एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने इस मौके पर अपने घर पूजा की एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को दिवाली की मुबारक बाद दी।

रवीना टंडन, यामी गौतम ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी एक वीडियो मेसेज के माध्यम से लोगों को दिवाली की बधाई दी। हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी यामी गौतम ने भी अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी है। दिवाली की बधाई में बॉलीवुड स्टार्स की एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें उर्वर्शी रौतेला, बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला, सिंगर नेहा कक्कड़, अभिनेत्री दिशा परमार, करण वी ग्रोवर आदि शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications