flashback 2021: भारती से लेकर समीरा रेड्डी तक, इन हस्तियों ने वेट लॉस करके सबको चौंकाया
मुंबई, 19 दिसबंर: वैसे तो यह साल भी इतना खास नहीं रहा, क्योंकि 2020 की तरह 2021 भी कोरोना महामारी से घिरा हुआ था। लोगों ने ज्यादातर अपना समय घर में ही बिताया। लेकिन अब आने वाले साल 2022 से लोगों की काफी उम्मीदें है। जल्दी से इस कोरोना के काले बादल छंट जाए और फिर पूरी दुनिया खुली सांस बिना मास्क के ले सकें। यहां तक की दोस्तों को गले मिलने में भी कोई हिचकिचाहट ना हो। वैसे इस साल की बात करें तो लोगों ने अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। ऐसे में फ्लैशबैक 2021 में आपको बताएंगे उन हस्तियों के बारे में जिन्होंने अपना वजन घटाकर सबको चौंका दिया है।

समीरा रेड्डी
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की, हालांकि समीर फिल्मों से दूर हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 43 साल की एक्ट्रेस ने इस साल बैडमिंटन, बॉक्सिंग, रनिंग और योग की मदद से अपना वजन कम करने का फैसला किया। और अपनी डाइट को भी मैनेज करते हुए हाल ही में अपने फैंस को बताया कि उन्होंने 92 से अपना वजन 81 किलो यानी 11 किलो कम कर लिया है। उन्होंने अपना टागरेट 75 किलो किया हुआ है, और अब धीरे-धीरे इसकी ओर पहुंच भी रही हैं।

भारती सिंह
दूसरे नंबर पर बात करें तो मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह। भारती ने सितंबर में इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान को फॉलो करते हुए दस महीनों में अपने 16 किग्रा (91 से 76 किग्रा) वजन घटाने के साथ सुर्खियां बटोरीं हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि वो दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक कुछ नहीं खाती थी। वैट कम करने के साथ ही उनको अस्थमा और डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में बहुत हेल्प मिली।

खुशबू सुंदर
वहीं एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर ने इस अक्टूबर की शुरुआत में अपने वजन घटाने की यात्रा में बारे में जानकारी साझा की थी। उन्होंने काफी मेहनत से लगभग 20 किलो वजन कम किया है। उनका वजन लगभग 93 किलोग्राम था। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि लॉकडाउन में उन्होंने जमकर घर का काम किया। जैसे झाड़ू लगाना, डस्टिंग, पोछा लगाना, बर्तन धोना, कपड़े धोना, बागवानी करना।इसी के साथ रोजाना दो घंटे एक्सरसाइज भी करती थीं।

लिजेल रेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल रेमो डिसूजा ने दो साल के अंदर अपना 40 किलो से ज्यादा वजन कम करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने इतना वजन कम करके लोगों को हैरत में डाल दिया। लिजेल डिसूजा की मानें तो उन्होंने अपनी ट्रांससफॉर्मेशन जर्नी में दो चीजें कार्ब और चीनी से परहेज किया। लिजेल ने सादा खाना, जिम में रूटिन कसरत से इसे संभव बनाया है।

आदित्य नारायण
2021 की शुरुआत में कोविड -19 से संक्रमित होने के बाद आदित्य नारायण ने सबको चौंका दिया। कोरोना से रिकवर होने के दौरान उनका वैट काफी बढ़ गया था, जिसके बाद जब उन्होंने अपने ट्रांससफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तो नेटिज़न्स को हैरान कर दिया। हैवी दवा और बिना कसरत के वजन बढ़ने के बाद उन्होंने 13 किलो वजन कम किया था। उन्होंने नियमित रूप से जिम जाकर ऐसा किया।

स्मृति ईरानी
वहीं इस साल जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं वो हैं एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। हाल ही में जब लोगों ने उनका नया लुक देखा तो काफी हैरान हो गए थे। स्मृति ने जिम में जी तोड़ मेहनत करते हुए अपना काफी वजन कम किया है। केंद्रीय मंत्री पहले से काफी स्लिम हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications