Friendship Day पर अनुपम खेर को आई बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक की याद, पोस्ट कर लिखा- 'मिस कर रहा हूं'

Friendship Day 2023: देशभर में आज के दिन यानि 6 अगस्त 2023 को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट विश कर रहे हैं। अब इस खास मौके पर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करीबी दोस्तों अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक तस्वीरें शेयर की।

इस साल मार्च में सतीश कौशिक का निधन हो गया था। जिससे पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। सबसे ज्यादा उनकी मौत से अनिल कपूर और अनुपम खेर बुरी तरह टूट गए थे। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर सतीश कौशिक को याद कर उनके बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

Anupam Kher

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में वह और अनिल कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अनिल कपूर के साथ-साथ सतीश कौशिक भी दिखे। तीनों अपने ब्लैक कलर की सूट में एकसाथ बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, "हैप्पी फ्रेंडशिप डे! आज सतीश की कुछ ज्यादा ही याद आ रही है"।

अनुपम खेरस की इन तस्वीरों को देखकर उनके तमाम फैंस भी इमोशनल हो गए। एक फैन ने लिखा, ''यह आपके लिए बहुत यादगार समय है सर"। वहीं कुछ फैंस सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हो गए। इसके अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने हैप्पी फ्रेंडशिप डे विश किया। फिलहाल अनुपम खेर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

याद दिला दें कि, मुंबई में होली सेलिब्रेट कर जब सतीश कौशिक दिल्ली लौटे थे तो उन्हें देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ा था। कौशिक गुरुग्राम में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने तुरंत अपने ड्राइवर से अस्पताल ले जाने के लिए कहा। जैसे ही एक्टर को डॉक्टरों ने भर्ती कराया तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+