'क्या हुआ तेरा वादा' गाने पर वाइपर लेकर दोस्तों के साथ झूमे अक्षय कुमार, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Friendship Day 2023: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इन सबके बीच एक्टर ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।

अक्षय कुमार ने फ्रेंडशिप पर शेयर किया वीडियो
अक्षय कुमार ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपने दोस्तों को विश करते हुए ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हाथ में वाइपर लिए अक्षय कुमार 'क्या हुआ तेरा वादा...' गाने में डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनके दोस्तों के हाथ में कुछ अजीबों-गरीब चीजें देखने को मिली। एक के पास हाथ में छोटा गमला था तो एक के हाथ में प्रॉप है। जिसे पकड़कर सभी एक साथ डांस करते हुए दिखे।

Akshay Kumar

वाइपर लेकर लगाए ठुमके
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार इस वाइपर को गिटार की तरह इस्तेमाल कर रहे है। 55 साल के अक्षय का ऐसा अवतार शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'दोस्तों के साथ मस्ती करने का कोई मुकाबला नहीं, फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या उम्र और स्टेज है। मेरे दोस्त मेरे भीतर छिपा बच्चा बाहर ले आते हैं। भगवान हर किसी को दोस्ती से मिलने वाली खुशियां दें।'

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फिलहाल सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और उनके दोस्तों का ये फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते ही फैंस इस पर अपनी पर रिएक्शन देते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "25 दिन में पैसा डबल होने के बाद अक्षय सर"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "एक्टर का यह फनी अंदाज काफी पसंद आया।"

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म सेल्फी में देखा गया था। जिसे फैंस का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब 11 अगस्त को अक्षय की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 रिलीज होने के लिए तैयार है जिसका एक्टर जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होता कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/akshay-kumar-pankaj-tripathi-movie-omg-2-trailer-finally-released-798551.html?utm_source=/news/entertainment/akshay-kumar-pankaj-tripathi-movie-omg-2-trailer-finally-released-798551.html&utm_medium=search_page&utm_campaign=elastic_search
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+