इन 5 विवादों के चलते सलमान खान से नफरत करने लगे थे लोग, बिगड़ गया था भाईजान का करियर

Salman Khan Top 5 Controversy: सलमान खान अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। वैसे तो सलमान खान के विवादों की लिस्ट बहुत ही लंबी है लेकिन कुछ खास विवादों ने उन्हें जेल की हवा तक खिलाई थी।

salman khan

Salman Khan Top 5 Controversy: सलमान खान इस समय लाइमलाइट में छाए हुए हैं। हर तरफ बॉलीवुड के भाईजान को लेकर ही चर्चा हो रही है। लोग सलमान खान, उनके मिला धमकी भरी ई-मेल और उनकी बढ़ाई गई सुरक्षा को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। धमकीभरे ई-मेल के बाद से सलमान खान और उनके घर के बाहर सिक्यॉरिटी काफी कड़ी कर दी गई है। सलमान खान का परिवार इस ईमेल को लेकर बहुत घबरा गया है। सभी लोग सलमान को लेकर काफी चिंता कर रहे हैं। बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। वैसे तो सलमान खान के विवादों की लिस्ट बहुत ही लंबी है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं सलमान खान के टॉप 5 विवाद, जिनके कारण सलमान खान को दर्शकों की नफरत का सामना भी करना पड़ा था और इससे उनका करियर भी काफी ज्यादा प्रभावित हुआ था।

काला हिरण शिकार मामला

काला हिरण शिकार मामला

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा सलमान खान को चिंकारा शिकार मामले में जेल भी जाना पड़ा था। सलमान खान इस काले हिरण के विवाद में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के समय से फंसे हुए हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय सलमान खान अपने कई को-स्टार्स के साथ शिकार के लिए निकले थे और उन्होंने दो काले हिरणों को गोली मार दी थी। इस मामले में बिश्नोई गैंग के लीडर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी है।

सलमान खान का हिट एंड रन केस

सलमान खान का हिट एंड रन केस

आपको बता दें कि सलमान खान हिट एंड रन केस में भी जेल जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई साल पहले एक टोयोटा लैंड क्रूजर लग्जरी कार मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे कुछ जरूरतमंद लोगों पर चढ़ गई थी। इस मामले में कहा गया था कि ये गाड़ी सलमान खान चला रहे थे और उन्होंने सड़क पर सो रहे लोगों को कार से कुचल दिया था। आपको बता दें कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सलमान खान को उनके घर से गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस मामले में सलमान खान ने कोर्ट में कहा था कि जब ये हादसा हुआ तब वह कार को ड्राइव नहीं कर रहे थे। उनके साथ ड्राइवपर मौजूद था और सलमान खान ने नशा भी नहीं कर रखा था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच मारपीट

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच मारपीट

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम करने के दौरान ही सलमान खान रियल लाइफ में अपनी को-एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से प्यार हो गया था। उस समय दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। खबर थी कि सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर ज्यादा पजेसिव भी हो गए थे। वह ऐश्वर्या पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जमाने लगे थे। ऐसे में अचानक ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। सलमान खान उन पर शक भी करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक दिन सलमान खान देर रात ऐश्वर्या राय के मुंबई स्थित फ्लैट पर पहुंचे थे और उन्होंने नशे में घर का दरवाजा जोर जोर से पीटा था। खबर है कि उस दिन सलमान खान ने नशे में ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट भी की थी। इस बात को लेकर ऐश्वर्टा के पिता ने पुलिस में सलमान खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। आखिरकार ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से रिश्ता तोड़ दिया था।

सलमान खान का अरिजीत सिंह के साथ विवाद

सलमान खान का अरिजीत सिंह के साथ विवाद

सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह का विवाद भी काफी समय तक सुर्खियों में छाया हुआ था। दरअसल सलमान खान एक अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट कर रहे थे, तब सिंगर अरिजीत सिंह को अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया था। जब सलमान खान ने स्टेज पर अपनी नींद के बारे में मजाक किया, तो अरिजीत सिंह ने इस बात पर कमेंट करते हुए कहा था- सर सुला दिया आपने। अरिजीत का ये कमेंट सुनकर सलमान खान बहुत चिढ़ गए थे। इस घटना के बाद सलमान खान ने कई बार अरिजीत सिंह को सरेआम अपना गुस्सा दिखाया है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान में अरिजीत सिंह ने एक गाना गाया था जिसे इस घटना के बाद भाईजान ने हटा दिया था और फिर इस गाने को किसी और सिंगर ने गाया था। लोगों का मानना है कि बॉलीवुड में अरिजीत को ज्यादा काम न मिलने का कारण सलमान खान ही हैं।

सलमान खान और शाहरुख खान का विवाद

सलमान खान और शाहरुख खान का विवाद

इस समय सलमान खान और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन एक समय पर दोनों एक दूसरे का मुंह तक देखना नहीं पसंद करते थे। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच का ये विवाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस पार्टी में शाहरूख खान ने सलमान खान को ऐश्वर्या राय के नाम से चिढ़ाया था। इस बात को लेकर सलमान खान अपने दोस्त शाहरुख खान पर काफी भड़क गए थे। उन्होंने शाहरुख खान को भरी पार्टी में खरी खोटी सुनाई थी। इस घटना के बाद कई सालों तक शाहरुख और सलमान के बीच दूरी बनी रही। इसके कई सालों बाद एक इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने शाहरुख खान को गले लगाकर उनसे फिर से दोस्ती कर ली थी।

Recommended Video

      Salman Khan को मिली धमकी, Lawrence bishnoi और Goldie Brar के खिलाफ FIR हुई दर्ज | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+