Flashback 2022: साल 2022 में ये सेलेब्स बंधे शादी के बंधन में, आलिया-रणबीर से लेकर इन एक्टर्स की हो गई वेडिंग
Bollywood Weddings At Year 2022: मनोरंजन की दुनिया के कई सेलेब्स ने साल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस साल कई सेलेब्स ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है।

Bollywood Weddings At Year 2022: साल 2022 भले ही बॉलीवुड की फिल्मों के लिए अच्छा न रहा हो लेकिन इस साल कई सेलेब्स ने अपने पार्टनर से शादी कर ली है। आपको बता दें कि मनोरंजन की दुनिया के कई सेलेब्स इस साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल 2022 में कई सेलेब्स ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली है। कुछ सेलेब्स ने जहां बड़े ही प्राइवेट तरीके शादी की है, वहीं कई सेलेब्स ने बड़े ही धूमधाम से शादी की है। आइए आपको बताते हैं साल 2022 के उन सेलेब कपल्स के बारे में जिन्होंने इस साल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
5 साल तक डेटिंग करने के बाद गत 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों ने बड़े ही सिंपल तरीके से शादी समारोह का आयोजन किया था। उनकी शादी में केवल घरवाले और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद गत 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने एक बड़ी ही प्यारी बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है।

अली फैजल और ऋचा चड्ढा
कोरोना महामारी के चलते बॉलीवुड एक्टर अली फैजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की शादी बार बार स्थगित हो रही थी लेकिन गत अक्टूबर महीने में ही दोनों ने शादी कर ली। अली फैजल और ऋचा चड्ढा ने बड़े ही धूमधाम से दिल्ली और मुंबई में अपनी शादी समारोह का आयोजन किया था। शादी करने से पहले ऋचा और अली फैजल ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

नयनतारा और विग्नेश
साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने साउथ के मशहूर फिल्ममेकर विग्नेश के साथ गत 9 जून को सात फेरे लिए थे। आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के चार महीने बाद ही सरोगेसी की मदद से विग्नेश और नयनतारा जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने हैं।
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
गत 4 दिसंबर 2022 को ही साउथ की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी कर ली है। इस कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। हंसिका ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल के साथ बड़े ही धूमधाम से जयपुर में शादी की थी।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नेगेटिव किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ इस साल की शुरुआत यानी 27 जनवरी 2022 को गोवा में बड़े ही धूमधाम से शादी कर ली थी। शादी के बाद सूरज और मौनी रॉय दुबई में रहने के लिए चले गए थे। हालांकि अपने काम के चलते मौनी रॉय को ज्यादातर समय मुंबई में ही रहना पड़ता है।

विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर
अपनी शानदार एक्टिंग से बड़ी ही आसानी से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से गत 14 फरवरी 2022 को शादी कर ली थी। ये दोनों एक दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे थे। दोनों इस साल वैलेंटाइन डे के दिन बड़ी ही धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे हैं।

पलक मुच्छाल और मिथुन शर्मा
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं मशहूर गायिका पलक मुच्छाल ने गत 6 नवंबर 2022 को बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कम्पोजर मिथुन शर्मा से शादी कर ली थी। दोनों ने मुंबई में बड़े ही धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया था। इस कपल की शादी में कई सेलेब्स पहुंचे थे।

देवोलीना भट्टाचार्य और शहनवाज शेख
टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने गत 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इनकी शादी को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है लेकिन इससे कपल को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications