पिंक साड़ी...बालों में गजरा, ऐसा है Shehnaaz Gill की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का लुक

सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शहनाज गिल पहला लुक सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक लगातार वायरल हो रहा है।

मुंबई, 16 मई: अब तक टीवी पर शहनाज गिल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन, अब वह अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाने के लिए तैयार हैं। जी हां इन दिनों शहनाज गिल अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शुटिंग में व्यस्त हैं। जिसका पहला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शहनाज अपनी इस तस्वीर में साड़ी और गजरे में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक देखने के बाद फैंस उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

शहनाज की डेब्यू फिल्म का पहला लुक

शहनाज की डेब्यू फिल्म का पहला लुक

टीवी पर अपनी पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल अब अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाने जा रही हैं। सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से डेब्यू करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं फिल्म के सेट से शहनाज का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शहनाज का गजरा लुक

शहनाज का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, इस फोटो में शहनाज ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने बालों में गजरा लगाया हुआ है। हालांकि इस तस्वीर में शहनाज गिल का सिर्फ गजरा ही दिखाई दे रहा है। उनका ये लुक देख फैंस उनकी आने वाली पहली फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं।

फिल्म में कैसा होगा सलमान का लुक?

शहनाज के साथ अब एक्टर सलमान खान का भी पहला लुक सामने आ चुका है। सलमान के इस लुक में लंबे बाल हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह इस बार भी एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। अभी तक सलमान खान और शहनाज को फैंस ने बिग बॉस के शो में साथ देखा था। लेकिन, अब पहली बार दोनों सिल्वर स्क्रीन में नजर आएंगे। दोनों को फिल्म में साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे सलमान-शहनाज

फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे सलमान-शहनाज

माना जा रहा है कि, सलमान खान की अगली फिल्म आने वाले क्रिसमस या उनके जन्मदिन पर रिलीज होगी। हालांकि इसका आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, ये फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित की जाएगी। फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा डांसर और अभिनेता राघव जुयाल भी इसमे नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+