Bigg Boss 15: रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
कलर्स पर प्रसारित होने वाले बेहद चर्चिच शो बिग बॉस 15 के सेट पर आग लगने की खबर है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुंबई, 13 फरवरी। कलर्स पर प्रसारित होने वाले बेहद चर्चिच शो बिग बॉस 15 के सेट पर आग लगने की खबर है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना पाकर घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 15 का तेजस्वी प्रकाश को विजेता घोषित किया गया था। सेट पर यह आग कैसे लगी इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications