जिया खान सुसाइड मामले में कल सुनाया जाएगा अंतिम फैसला, कोर्ट ने जारी किया ऐसा आदेश

Jiah Khan Case: जिया खान की मौत के बाद सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सूरज पंचोली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

jiah khan

Jiah Khan Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में मुंबई की एक अदालत आगामी 28 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) को अपना फैसला सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश एएस सय्यद ने गत 20 अप्रैल 2023 को अंतिम बहस पूरी कर ली थी और मामले को फैसले के लिए सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि ये मामला गत 3 जून, 2013 को शुरू हुआ था जब जिया खान को उसकी मां राबिया खान ने पंखे से लटका हुआ पाया था।

जिया खान ने कथित तौर पर बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों का वर्णन करते हुए 6 पन्ने का एक सुसाइड लेटर भी लिखा था। उसी के आधार पर, सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सूरज पंचोली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सूरज पंचोली को गत 1 जुलाई, 2013 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

वहीं दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने उस समय बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था और इस मामले की जांच को एसआईटी या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या से नहीं हुई है बल्कि उसका मर्डर किया गया है। साल 2014 में हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था।

jiah khan

इसके बाद मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष जज ने की थी। इस मामले की सुनवाई मार्च 2019 में शुरू हुई थी। वहीं दिसंबर 2015 में बॉलीवुड एक्टर और जिया खान के कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर दायर चार्जशीट में, सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बाद में, राबिया ने फिर से उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मामले को अमेरिकी जांचकर्ताओं, एफबीआई को स्थानांतरित करने की मांग की क्योंकि जिया एक अमेरिकी नागरिक थीं।

हालांकि हाईकोर्ट ने राबिया खान की इस याचिका को खारिज कर दिया था। इस बीच, सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने जनवरी 2023 में गवाहों को बुलाकर मुकदमे में तेजी लाने के लिए विशेष अदालत का रुख किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि सीबीआई ने केवल 14 गवाह पेश किए थे और मामला साल 2014 से लंबित पड़ा है। उन्होंने तर्क दिया कि मुकदमे में देरी से सूरज पंचोली को परेशानी हो रही है। इब इस मामले में आगामी 28 अप्रैल 2023 यानी कल फैसला सुनाया जाएगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+