Films Release On Diwali: इस साल दिवाली पर बैक-टू-बैक रिलीज होंगी 6 फिल्में, एंटरटेनमेंट होगा जबरदस्त

Films Release On Diwali: इस साल दिवाली पर बैक-टू-बैक रिलीज होंगी 6 फिल्में, बॉक्स ऑफिस होगा धमाका

Films Release On Diwali 2022: फेस्टिव सीजन सिनेमा प्रेमियों के लिए हमेशा ही एक ट्रीट होता है। इस दिवाली सिनेमाघरों में एक बाद एक कई फिल्म रिलीज होने वाली हैं। दिवाली के पूरे हफ्ते में सिनेमा घरों में अलग-अलग भाषाओं में छह फिल्में रिलीज होंगी। अगर आप बॉलीवुड मशाल फिल्मों के शौकिन हैं तो आपके लिए 'थैंक गॉड' आ रही है। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो आप अक्षय कुमार स्टारर राम सेतु भी देख सकते हैं। साइंस फिक्शन स्टोरी देखते हैं तो हॉलीवुड की ब्लैक एडम भी देख सकते हैं। अगर आप साउथ इंडियन प्रेमी हैं तो आप प्रिंस, मॉन्स्टर और सरदार में से किसी का ऑप्शन चुन सकते हैं। जानिए दिवाली पर कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज...।

1. राम सेतु

1. राम सेतु

अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सत्यदेव, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म रामायण काल में बने राम सेतू पुल के अस्तिव पर आधारित है। ये एक फैमिली फिल्म होगी।

2. थैंक गॉड

2. थैंक गॉड

दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म 'थैंक गॉड' भी शामिल है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म भी राम सेतु के साथ 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

3. ब्लैक एडम

3. ब्लैक एडम

दिवाली वीक पर 20 अक्टूबर को रिलीज हुई साइंस फिक्शन फिल्म ब्लैक एडम में लीड रोल में ड्वेन जॉनसन है। ये एक सुपरहीरों वाली फिल्म है, जो डीसी कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। ये डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की 11वीं फिल्म है। इस फिल्म को डायरेक्ट जैम कोलेट ने किया है।

4. मॉन्स्टर

4. मॉन्स्टर

साउथ इंडियन फिस्म मॉन्स्टर 21 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन Vysakh कर रहे हैं। फिल्म आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले बन रही है और इसे Anthony Perumbavoor प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में मोहन लाल लीड रोल में हैं। वह फिल्म में लकी सिंह की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में लक्ष्मी मांचू भी एक अहम रोल में हैं।

5. प्रिंस

5. प्रिंस

तमिल स्टार सिवाकार्तिकेयन की फिल्म प्रिंस 21 तारीख को सिनेमा घरों में रिलीज हो घई है। सिवाकार्तिकेयन की ये पहली फिल्म है, जो दो भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म सिनेमाघरों में हिट हो गई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़के और एक विदेशी महिला की लव स्टोरी की है। इन दोनों की लव स्टोरी में क्या-क्या दिक्कत होती है, फिल्म उसी के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

6. सरदार

6. सरदार

कार्तिक शिवकुमार उर्फ कार्ति की 21 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म सरदार सिनेमा घरों में हिट हो रही है। फिल्म जासूसी थ्रिलर है, जिसमें कार्तिक को डबल एक्शन रोल में दिखाया गया है। फिल्म में कार्ति के अलावा चंकी पांडे, लैला, राजिशा विजयन और राशि खन्ना भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+