प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं गौहर खान, ब्लेजर स्कर्ट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद हाल ही में गौहर खान फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में नजर आईं। इस दौरान वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Gauhar Khan: जबसे फैंस की चहेती चांद बेबी यानी गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रग्नेंसी ग्लो के साथ गौहर की एक झलक पाने के लिए फैंस बड़े ही बेताब हैं। अब हाल ही में मुंबई में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में नजर आईं। ब्लेजर स्कर्ट गाउन में गौहर ने धमाकेदार एंट्री मारी। इस दौरान गौहर बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

मैचिंग ज्वैलरी में खूबसूरत दिखीं गौहर
बताते चलें कि अभिनेत्री की फिल्म सॉरी भाईसाब ने शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीता। इस दौरान गौहर खान ब्लेजर स्कर्ट गाउन में बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं। एक तरफ एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। अपने बालों को एक्ट्रेस ने पोनीटेल लुक दे रखा था। इसके साथ ही मैचिंग ज्वैलरी भी पहनी हुई थी।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर भी गौहर खान ने सॉरी भाईसाब के डायरेक्टर संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, होस्ट और विनर्स। हमने बेस्ट शॉर्ट फिल्म जीती। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर समेत अपनी पूरी टीम को बधाई दी।
शानदार है गौहर की ये फिल्म
बता दें कि फिल्म सॉरी भाईसाब में गौहर खान और शारिब हाशमी अहम किरदारों में हैं। एक बेटी के साथ दोनों ने शादीशुदा कपल का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी को सुमन अधिकारी और सुमित घिल्दियाल ने लिखा और इसे डायरेक्ट भी किया है।
अलग अंदाज में शेयर की खुशखबरी
गौहर खान की बात करें, तो एक्ट्रेस और उनके पति जैद दरबार ने हाल ही में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। दोनों ने रील शेयर करते हुए बड़े ही खास अंदाज में ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।
साल 2020 में हुई थी शादी
गौहर और जैद की शादी साल 2020 में दिसंबर के महीने में हुई थी। जबसे दोनों ने ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है, लोगों की खुशी की कोई ठिकाना ही नहीं है। गौहर के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आम से लेकर खास तक.. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications