फिल्म 'ऊंचाई' ने ओटीटी पर की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसे और कहां पर देख सकेंगे ये मूवी
Uunchai On Ott: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' अपने 9वें हफ्ते में भी 112 स्क्रीन्स में सिनेमाघरों में बड़ी ही मजबूती के साथ खड़ी है।

Uunchai On Ott: सिनेमाघरों में हंगामा मचाने के बाद अब फिल्म 'ऊंचाई' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 6 जनवरी यानी आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर फिल्म 'ऊंचाई' दर्शकों के दिलों की गहराई में फिर से उतरेगी। अब तक जो लोग सिनेमाघरों में इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए थे उनके लिये ये सबसे बड़ा अवसर हैं। ऐसे में आप अपने मनपसंद सितारों को घर बैठकर, उनकी अद्भुत अदाकारी का जमकर मजा ले सकते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' अपने 9वें हफ्ते में भी 112 स्क्रीन्स में सिनेमाघरों में बड़ी ही मजबूती के साथ खड़ी है। ये फिल्म जिंदगी, दोस्ती और प्यार जो कि इंसानों का मूलभूत आधार है को दर्शाती है।

ओटीटी पर रिलीज हुई 'ऊंचाई'
राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'ऊंचाई' न केवल दर्शकों को महामारी के बाद सिनेमाघरों में वापस ले आई, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा के सारे अनुभवी वरिष्ठ स्टार्स मौजूद थे जिन्होंने बड़ी ही आसानी से लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि इस फिल्म में कोई खलनायक नहीं है और ये पूरी तरह से एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म ने सीमित स्क्रीन काउंट के पुराने रिलीज फॉर्मूले का पालन किया और बखूबी से उसमें जीत हासिल की।

डायरेक्टर ने कर दिखाया कमाल
इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ खुद को साबित करने के दृढ़ संकल्प को अच्छे से पूरा कर दिखाया और इसे बनाने में जी-तोड़ मेहनत भी की। 'ऊंचाई' ने तथाकथित सफलता के फॉर्मूले के बैरोमीटर को तोड़ते हुए अपने खुद के माउंट एवरेस्ट को जीत लिया है।

फिल्म को बनाने का चुना गया अलग तरीका
राजश्री प्रोडक्शन की ज्यादातर फिल्में बड़े-से-बड़े किरदारों, भव्य सेटों, कॉस्ट्यूम, ड्रामा और संगीत प्रेमियों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन पहली बार निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'ऊंचाई' से मूवी बनाने का एक अलग तरीका चुना है और यह बात फिल्म को देखते हुए समझ में आ जाती है। ये फिल्म लोगों को दिल्ली से नेपाल के हिमालय तक के रोड ट्रिप पर ले जाता है।

फिल्म में दिल की धड़कन 'दोस्ती' है
फिल्म 'ऊंचाई' में इंडस्ट्री के कई मशहूर सीनियर कलाकारों के झुंड और उनके उम्दा अभिनय की एक अद्भुत दास्तान दिखाई गई है। ये एक अनुभवी निर्देशक, एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस और एक ऐसी कहानी है जिसके दिल की धड़कन दोस्ती है। फिल्म 'ऊंचाई' राजश्री प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है।

एकसाथ नजर आए कई सीनियर स्टार्स
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगप्पा और सारिका जैसे कलाकारों ने समुद्र तल से 17000 से अधिक फीट की ऊंचाई पर इस फिल्म की शूटिंग की है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस ट्रेक की गाइड हैं और वह ट्रेक की मुश्किलों को समझाती नजर आती हैं। उम्र और कठिनाइयों के कारण इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि तीनों ट्रेक पूरा कर सकेंगे लेकिन यही इस फिल्म की कहानी है।












Click it and Unblock the Notifications