Film Expo India 2026: दिल्ली में होगा फिल्म एक्सपो इवेंट, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

Film Expo India 2026: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर विंदू दारा सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Film Expo India 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ये आयोजन 26 से 30 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। Film Expo India को भारत का पहला ऐसा इंटीग्रेटेड ट्रेड एक्सपो बताया जा रहा है, जो फिल्म इंडस्ट्री को स्क्रिप्ट से लेकर स्क्रीन और रिलीज तक एक ही मंच पर जोड़ने की कोशिश करेगा।

Film Expo India 2026 में नजर आएगी पूरी फिल्म इंडस्ट्री
Film Expo India 2026 का उद्देश्य फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों को एक मंच पर लाना है। इस एक्सपो में लेखक, निर्माता, निर्देशक, स्टूडियो, ओटीटी प्लेटफॉर्म, डिस्ट्रीब्यूटर, एग्जिबिटर, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर और निवेशक एक साथ जुड़ेंगे। इस पहल के जरिए फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को नए अवसर देने के साथ-साथ इंडस्ट्री के अलग-अलग हिस्सों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।

Film Expo India 2026

दिल्ली और उत्तर भारत के फिल्म इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Film Expo India2 2026 का एक बड़ा उद्देश्य दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में फिल्म निर्माण के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के मंच के जरिए दिल्ली को फिल्म प्रोडक्शन, क्रिएटिव एंटरप्रेन्योरशिप और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विकास के लिए एक प्रमुख केंद्र के तौर पर स्थापित करने में मदद मिल सकती है। एक्सपो में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नेटवर्किंग, बिजनेस पार्टनरशिप, निवेश और नए प्रोजेक्ट्स पर सहयोग के अवसर मिलेंगे।

100 से ज्यादा फिल्ममेकर और सेलिब्रिटीज होंगे शामिल

Film Expo India 2026 में देशभर से 100 से ज्यादा जाने-माने फिल्ममेकर और सेलिब्रिटीज के हिस्सा लेने की उम्मीद है। ऐसे में ये आयोजन फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ये एक्सपो सिर्फ फिल्ममेकर्स और कलाकारों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसमें इंडस्ट्री के तकनीकी विशेषज्ञों, निवेशकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और अन्य भागीदारों को भी एक मंच पर आने का मौका मिलेगा।

नेटवर्किंग से लेकर टैलेंट डेवलपमेंट तक पर होगा फोकस

Film Expo India 2026 का फोकस नेटवर्किंग और निवेश के साथ-साथ इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट पर भी रहेगा। नए लेखकों, फिल्ममेकर्स और क्रिएटिव टैलेंट को इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों से जुड़ने और अपने प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। इस एक्सपो के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में नए आइडियाज, तकनीक और बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने की भी कोशिश की जाएगी।

दिल्ली को फिल्म प्रोडक्शन का प्रमुख केंद्र बनाने की कोशिश

-Film Expo India का विजन दिल्ली को भारत में फिल्म प्रोडक्शन और क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित करना है। साथ ही, इसका उद्देश्य उत्तर भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विस्तार और विकास को गति देना भी है। विंदू दारा सिंह की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाना इस आयोजन की अहमियत को और बढ़ाता है। अब सभी की नजरें 26 अगस्त 2026 को होने वाले Film Expo India 2026 के उद्घाटन समारोह पर हैं।

-Film Expo India 2026 को भारतीय फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़े ट्रेड प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया जा रहा है। 26 से 30 अगस्त तक भारत मंडपम में होने वाले इस आयोजन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद है। अगर ये पहल अपने उद्देश्य में सफल होती है, तो आने वाले समय में दिल्ली और उत्तर भारत में फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट से जुड़े कारोबार को नई दिशा मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+