Emergency: कट, कट, कट... कंगना की इमरजेंसी से हटेंगे ये सींस! मेकर्स ने कोर्ट से मांगा वक्त
Kangana Ranaut Emergency: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म 'इमरजेंसी' के निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा है कि वह फिल्म से विवादित सीन हटाने के लिए तैयार है।
दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर शुक्रवार 04 अक्तूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान फिल्म 'इमरजेंसी' के निर्माता ने बॉम्बे हाईकोर्ट से सीबीएफसी द्वारा फिल्म में सुझाए गए कट्स और एडिट्स का अनुपालन करने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से 2 सप्ताह का समय मांगा है।

दोनों पक्षों के बीच तय शर्तों के अनुसार, कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका और जी एंटरटेनमेंट दोनों ने कुछ कट्स पर सहमति जताई है। मणिकर्णिका ने बदलाव करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है और एक बार ऐसे बदलाव हो जाने के बाद। सीबीएफसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा कि इन बदलावों के बाद वे 2 सप्ताह में फिल्म को प्रमाणन दे दिया जाएगा।
आपको बता दें, कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पहले 6 सितंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन, इस फिल्म के कुछ दृश्य पर विवाद हो गया और सिख संगठनों ने फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इन्हीं याचिकाओं के चलते कंगना की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट पर तलवार लट गई थी।
इमरजेंसी फिल्म के रिलीज ना होने की वजह से कंगना को काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। बता दें, इससे पहले भी कंगना की फिल्म इमरजेंसी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को फटकार भी लगाई थी।
साथ ही, कहा था कि किसी फिल्म को महज इस आधार पर प्रमाणित करने से इनकार नहीं कर सकता कि उसके सामने कानून व्यवस्था की आशंका है। खबर के मुताबिक, कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' में सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट्स को 'बेहद निराशाजनक' और 'अनुचित' बताया था। हालांकि, अब इसके ठीक उलट उनकी फिल्म के को-प्रोड्यूसर कट्स लगाने के लिए तैयार हो गए है।ॉ












Click it and Unblock the Notifications