Tamanna Bhatia: बाबा दरबार पहुंचीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, हरे रंग की ड्रेस में दिखीं बेहद धार्मिक

Tamanna Bhatia: साउथ फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों वाराणसी में हैं। वाराणसी में उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजा करने के बाद तमन्ना भाटिया ने अपनी फोटो अपनी इंस्टा आईडी पर शेयर की।

फोटो में तमन्ना भाटिया हरे रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनकी यह फोटो काशी विश्वनाथ धाम और मां गंगा के तट पर ली गई है। फोटो में तमन्ना भाटिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले में माला पहने तमन्ना भाटिया धार्मिक नजर आ रही हैं।

film-actress-tamannaah-bhatia-reached-srikashi-vishwanath-darbar-varanasi

फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के वाराणसी में नजर आने के बाद उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। इसके अलावा मंदिर से बाहर आने के बाद तमन्ना भाटिया विश्वनाथ कॉरिडोर में टहलती भी नजर आईं।

इंस्टाग्राम हैंडल से तमन्ना द्वारा फोटो शेयर किए जाने के बाद उनके फैंस फोटो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है की फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया वाराणसी में ओडेला-2 मूवी की शूटिंग के लिए आई हैं।

हालांकि, इस दौरान शनिवार को उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम और मां अन्नपूर्णा मंदिर का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने मंदिर के पुजारी से मंदिर की महिमा के बारे में भी जानकारी ली।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जब तमन्ना भाटिया मंदिर परिसर से बाहर आईं तो लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आ गए, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को उन तक पहुंचने से रोक दिया।

आपको यह भी बता दें कि तमन्ना भाटिया की कई फिल्में हैं जो हिट रही हैं और दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई हैं। हालांकि, तमन्ना भाटिया को फिल्म बाहुबली से काफी पहचान मिली। इसके अलावा और भी कई फिल्में हैं जिनकी वजह से तमन्ना भाटिया को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+