Fighter Trailer: ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर रिलीज, एरियल एक्शन होश उड़ा देंगे
Fighter Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उससे पहले दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ान के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
फिल्म 'फाइटर' का दमदार ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के साथ साथ अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। लोगों को फिल्म का टीजर भी काफी पसंद आया था और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर आपके अंदर देशभक्ति को भावना को जगा देगी।

ऋतिक रोशन ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में एरियल एक्शन देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो सकते हैं। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- दिल आसमान के नाम, और जान देश के नाम...जय हिन्द।
भारतीय वायु सेना के इर्द-गिर्द घूमती कहानी
फिल्म 'फाइटर' की बात करें तो इसकी कहानी भारतीय वायु सेना के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में स्क्वाड मेंबर्स खतरों का सामना करते हुए आसमान और देश की सुरक्षा के मिशन पर निकलते हैं। ट्रेलर इन हीरोज के दोस्ती, साहस और बलिदान की खूबसूरती को दिखाता है।
भारतीय एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आएंगे ऋतिक-दीपिका
इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने स्कवाड्रन लीड शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण स्कवाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन्स हैं जो आपके होश उड़ा सकते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications