कार्तिक आर्यन के पीछे गुलाब ले दौड़ पड़ीं दो लड़कियां, पहले तो शर्माए फिर मान गए, वीडियो वायरल

मुंबई, 22 मार्च: बॉलीवुड एक्टर जब कहीं जाते हैं तो अक्सर ही उनके फैन उनके पास आने और तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। कार्तिक आर्यन के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट पर कार्तिक को दो लड़कियों ने ना सिर्फ रोका बल्कि उनको गुलाब भी पेश किया। लड़कियों से गुलाब लेते हुए कार्तिक कुछ समय के लिए शर्माते भी दिखे। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मिली कार्तिक को फैन

मुंबई एयरपोर्ट पर मिली कार्तिक को फैन

वीरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट से निकल रहे थे कि तभी दो लड़कियां उनको आवाज लगाते हुए उनकी ओर दौड़ने लगीं। दोनों लड़कियां हाथ में गुलाब लिए हुए थीं। कार्तिक ने पलटकर देखा और पहले तो उनको नजरंदाज करते हुए निकलने की कोशिश की लेकिन जब देखा कि दोनों फीमेल फैन उनकी ओर दौड़ती ही जा रही हैं तो वो रुक गए।

कार्तिक ने आखिर में लिया गुलाब

वीडियो में देख सकते हैं कि थोड़ा शर्माते हुए कार्तिक रुक जाते हैं और इन दोनों लड़कियों से गुलाब ले लेते हैं। जिसके बाद वो इनसे कुछ बातें भी करते हैं। दोनों लड़कियां भी उनके रुककर उनसे बात करने से खुश दिखती हैं और उनको शुक्रिया कहती हैं। उस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर भी उनसे हंसी मजाक करते दिखत हैं। वीडियो में किसी को कहते सुना जा सकता है कि अगर घुटनों पर बैठकर प्रपोज करोगी तो कार्तिक मान जाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसको लेकर कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने कार्तिक की तारीफ की है तो कई ने कार्तिक के एक्सप्रेशन को लेकर कमेंट किए हैं।

बॉलीवुड में पहचान बना चुके हैं कार्तिक

बॉलीवुड में पहचान बना चुके हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन ने बीते कुछ समय में बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। इस समय भी उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा को लेकर काफी चर्चा है। जिसमें कार्तिक एक क्रिकेटर के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा वो भूल भुलैया-2 , फ्रैडी जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+