फवाद खान का बड़ा खुलासा- आमिर खान की तरह बॉडी बनाने के चक्कर में मेरी हो गई थी ये हालत
फवाद खान का बड़ा खुलासा- आमिर खान की तरह बॉडी बनाने के चक्कर में मेरी हो गई थी ये हालत
नई दिल्ली, 23 सितंबर: पिछले कुछ समय में कई एक्टर और सेलिब्रेटी की वर्कआउट में स्ट्रेस के कारण चली गई। हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत हुई उन्हें भी अचानक हार्ट अटैक जिम में एक्सरसाइज के बाद ही हुआ था जिसके बाद वो 40 दिन तक वेंटिलेटर रहे और आखिर में जिंदगी की जंग हार गए। वहीं अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान जो हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं उन्होंने खुलासा कि उन्होंने गजनी वाले आमिर खान की तरह बॉउी बनाने की कोशिश की जो उन पर काफी भारी पड़ी

इस फिल्म के लिए बढ़ाना था वजन
बता दें फवाद खान अपनी फिल्म "द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट" में एक सेनानी की भूमिका निभा रहे हैं जिसके लिए उनहें अपना कई किलो वजन बढ़ाना पड़ा। उनका वजन लगभग 73-75 किलो ही था और इस करेक्टर के लिए उन्हें अपना वजन 100 किलो बढ़ाना था।

आमिर खान और क्रिश्चियन बेल से प्ररित थे
फवाद खान ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद को एक फाइटर में बदलने के लिए आमिर खान और क्रिश्चियन बेल से प्रेरित हुए लेकिन जिस तरह से उन्होंने ऐसा किया वो उन्हें बहुत भारी पड़ा।

आमिर खान ने गजनी के बनाया था आठ पैक
बता दें आमिर खान अपनी फिल्म गजनी (2008) में वो आठ पैक एब्स के साथ नजर आए थे। 13 महीने में उन्होंने अपनी वो बॉडी बनाई थी। वहीं इससे ठीक उलट दंगल फिल्म के लिए उन्होंने उम्रदराज पिता दिखने के लिए तोंद निकालना पड़ा था और कुछ सीन में उनहें अपने आप को पहलवान दिखाना था। वहीं हॉलीवुड हीरो क्रिश्चियन बेल फिल्म में अपने करेक्टर के हिसाब से अपने फिजिकल परिवर्तनों के लिए जाने जाते हैं।

बॉडी बनाने के चक्कर में पहुंच गए अस्पताल
फवाद खान के पास फिल्म "द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट" के लिए बॉडी बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं था। उन्होंने अपने मनचाहे शरीर को पाने के लिए खुद को बहुत अधिक स्ट्रेस दिया और अंत में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

मेरी किडनी काम करना बंद कर दी थी
फवाद खान ने कहा
यह अच्छी बात नहीं है जो मैंने अपने लिए की है। मैं फिर कभी ऐसा नहीं करूंगा। मैंने कुछ ऐसे विकल्प चुने जिससे मुझ पर निगेटिव असर पड़ा है। इन सभी शारीरिक परिवर्तनों के लिए एक डार्क है और लोगों को पता होना चाहिए कि जब आप ये निर्णय लेते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य पर भारी असर डाल रहा है जो मेरे साथ हुआ। दस दिन मैं अस्पताल में भर्ती था। मेरी किडनी काम करना बंद कर दी थी।

मुझे ठीक होने में तीन महीने लग गए
फवाद ने बताया कि उन्हें शुगर भी है और बॉडी बनाने का जो तरीका अपनाया वो काफी गलत था। मुझे ठीक होने में तीन महीने लग गए। उन्होंने कहा
"मैं थोड़ा पागल हूं इन चीजों को करने का यह सही तरीका नहीं है क्योंकि बात यह है कि मेरे पास सीमित समय था। मेरे पास एक से डेढ़ महीने थे। जो भी परिस्थितियों के कारण, जैसा हुआ वैसा ही हुआ। मैं क्रिश्चियन बेल नहीं हूं लेकिन मैंने वह करने की कोशिश की जो वह करते हैं, यहां तक कि आमिर खान भी जो करते हैं। अगर मेरे पास 6 महीने होते, तो शायद मौला जट्ट में मैं बहुत अलग दिखता। ये गलत है मैं इसको करने का किसी को सजेशन नहीं दूंगा।"

अब तक की सबसे महंगी पाकिस्तानी फिल्म है द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट
द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट में फवाद माहिरा खान के साथ फिर से फवाद खान नजर आएंगे। दोनों इससे पहले पारे हट लव और हो मन जहां और टीवी सीरीज हमसफर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। पंजाबी भाषा की फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट को अब तक की सबसे महंगी पाकिस्तानी फिल्म बताया जा रहा है। यह 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications