17 साल की शादी टूटी तो बेटियों पर पड़ा बहुत बुरा असर, फरहान अख्तर ने खोले जिंदगी के राज
Farhan Akhtar: बॉलीवुड के टैलेंटेड आर्टिस्ट में से एक 50 वर्षीय फरहान अख्तर अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों फरहान अख्तर अपनी दूसरी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे है। दोनों ने 2022 में शादी की थी वो अब बॉलीवुड के पावर कपल भी कहलाते हैं।
हाल ही में, फरहान अख्तर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक और बेटियों पर पड़ने वाले भावनात्मक प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। दरअसल, फरहान अख्तर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty podcast ) के पॉडकास्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उनके और अधुना के तलाक से बेटियों का कुछ लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें भरपाई करनी पड़ी।

खबर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में फरहान से सवाल किया गया कि पहली पत्नी अधुना भबानी से तलाक का उनके बच्चों पर क्या असर पड़ा था? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटियों में अभी भी इस बात को लेकर गुस्सा है। क्योंकि, उनके और अधुना के तलाक से बेटियां इमोशनली टूट गई थीं।
आपको बता दें कि फरहान अख्तर ने पहली शादी अधुना भबानी से की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम है शाक्य और अकीरा। पॉडकास्ट में बोलते हुए एक्टर फरहान ने कहा कि जाहिर है, ये उनके लिए आसान नहीं रहा होगा। उन्होंने आगे कहा कि अंत में जो उन्हें एक परिपूर्ण और ठोस रिश्ता लगता है वह टूट जाता है।
इसलिए, कुछ गुस्सा तो होगा ही मुझे लगता है कि अभी भी है। फरहान ने आगे कहा कि अधुना से उनका तलाक हुआ तो उन्हें बच्चों के लिए गिल्टी फील हुआ था। क्योंकि, इसमें बच्चों की कोई गलती नहीं थी। अपनी शादी के अंत के साथ आए अपराध बोध को याद करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि ये भावनात्मक रूप से उनके लिए एक अतिरिक्त क्षति की तरह था।
अख्तर ने आगे कहा कि उनकी दोनों बेटियों अपनी दूसरी मां यानी फरहान की दूसरी पत्नी शिबानी दांडेकर के भी बेहद करीब हैं। बता दें, 2017 में अधुना से तलाक के बाद अख्तर का शिबानी दांडेकर के साथ रिश्ता शुरू हुआ, जो 2022 में उनकी शादी में बदल गया। यह जोड़ा एक साथ खुशहाल जीवन जी रहा है, अपने परिवारों को एक साथ मिला रहा है और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है।
इससे पहले फरहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने अधुना से तलाक लेने का फैसला किया तो उन्हें वह वक्त याद आ गया जब उनके पैरेंट्स (जावेद अख्तर और हनी ईरानी) का तलाक हुआ था। तब फरहान बहुत छोटे थे और पैरेंट्स के तलाक से नाराज हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications