फैंस अमेजन प्राइम पर देख सकेंगे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का वीडियो, 80 करोड़ में बेचे राइट्स
यदि आप भी कैटरीना और विक्की कौशल की शादी देखना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब अमेजन प्राइम पर दोनों की शादी का वीडियो दिखाया जाएगा।
मुंबई, 9 दिसंबर। दोस्तों आज कैटरीना कैफ-विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के Sixth Sense Fort में होने जा रही है। दोनों की शादी की तैयारियां लगभग-लगभग पूरी हो चुकी हैं। कैटरीना और विक्की के लाखों फैंस निश्चित ही इस शाही शादी में शरीक होने की सोच रहे होंगे, लेकिन दोस्तों ऐसा मुमकिन नहीं है, लेकिन आप उनकी शादी का वीडियो जरूर देख सकते हैं। जी हां विक्की कौशल और कटरीना ने अमेजन प्राइम को अपनी शादी का वीडियो दिखाने के राइट्स बेचे दिये हैं।

अमेजन प्राइम को 80 करोड़ में बेचे शादी का वीडियो दिखाने के राइट्स
रिपोर्ट के अनुसार विक्की-कैटरीना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम को शादी की वीडियो दिखाने के राइट्स बेच दिए हैं। खबरों के मुताबिक अमेजन प्राइम को ये राइट्स 80 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉलीवुड की बड़ी शादियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक भव्य शादी सीरीज शुरू करने पर विचार कर रहा है।

कब तक उपलब्ध होगा शादी का वीडियो
दोनों की शादी का वीडियो अगले साल अमेजन प्राइम पर दिखाया जाएगा। यानी फैंस किसी मूवी या शो की तरह दोनों की शादी का लुत्फ उठा सकेंगे। बता दें कि पश्चिम में शाही शादियों को इस तरह टेलीकास्ट करना आम है, लेकिन भारत में ऐसा पहली बार होगा जब कोई शाही शादी किसी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट की जाएगी। अमेजन प्राइम पर केवल शादी समारोह की वीडियो नहीं दिखाई जाएगी बल्कि महंदी, हल्दी, संगीत और अन्य कार्यक्रमों को भी दिखाया जाएगा।

गेस्ट नहीं कर सकेंगे फोन का इस्तेमाल
बता दें कि इससे पहले शादी में शरीक होने वाले सभी मेहमानों से अपने कमरे में फोन छोड़ने के लिए कहने वाले नोट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। नोट में लिखा था कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया अपना मोबाइल फोन अपने कंमरों में छोड़ दें और शादी समारोह की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। यहां तक की मेहमानों को एक सीक्रेट कोड भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते समय करना होगा।

शादी में शामिल होंगे बेहद करीबी लोग
इस शाही शादी में 120 लोगों के शरीक होने की खबरें हैं। करण जौहर, फराह खान, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, कबीर खान-मिनी माथुर और शरवरी वाघ सहित कई सेलेब्स शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। शाही शादी को देखते हुए सवाई माधोपुर जिला प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से चौकन्ना हो गया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने इसको लेकर प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की थी। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से महमानों की संख्या सीमित रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications