नए साल में फिर गमगीन हुआ पूरा सिनेमा जगत, मशहूर ऑस्कर विनर अभिनेत्री का हुआ निधन
Oscar winning actress passed away: साल 2024 की शुरुआत में सिनेमा जगत के लिए बुरी हो रही है। हाल ही में मशहूर ऑस्कर विनर अभिनेत्री के निधन की खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस का निधन अपने किसी करीबी के घर पर हुआ है।
दरअसल, मैरी पोपिन्स में विनीफ्रेड बैंक्स में अपने शानदार किरदार के लिए जानी जाने वाली ब्रिटिश अभिनेत्री के निधन की खबर सामने आई है, जिसके बाद पूरा सिनेमा जगत गमगीन हो गया।

एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि जॉन्स के मैनेजर मिच क्लेम ने की है। उन्होंने अभिनेत्री की मौत के कारण को भी स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री का निधन प्राकृतिक हुआ है।
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो उनकी उम्र 100 साल हो गई थीं। ऐसे में अभिनेत्री की उम्र पूरी होने पर ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
बताते चलें कि अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1938 से की थी। बतौर चाइल्ड एक्टर उन्होंने अपना करियर शुरू किया। एक्ट्रेस ने जलपरी की भूमिका भी निभाई थी। मगर मैरी पोपिन्स में जादुई नानी का किरदार उन्होंने निभाया, जिससे वो बहुत फेमस हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications