Divorce in Bollywood : जब शादी के सालों-साल बाद अलग हुए ये सितारे, खूब बटोरीं सुर्खियां

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक की अर्जी देकर आखिरकार अलग होने का फैसला लिया है। ये पहली बार नहीं है, जब कोई कपल तलाक को लेकर सुर्खियों में रहा हो, इससे पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार कपल ने अपने रास्ते अलग किए हैं

मुंबई, 22 मई : बॉलीवुड के स्टार कपल सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। 24 साल तक साथ रहने के बाद कपल ने तलाक की अर्जी देकर आखिरकार अलग होने का फैसला लिया है। हाल ही में सीमा ने अपने पति सोहेल का सरनेम भी हटा दिया है। यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड सेलेब्स अपने तलाक के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इससे पहले भी कई सेलेब्स के तलाक काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। आइये एक नजर डालते हैं इन जोड़ियों पर..

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब चर्चा रही थी। साल 2002 में कपल ने शादी की थी और दोनों के रिहान और रिदान नाम के दो बच्चे हैं। दोनों ने अफेयर्स के चलते साल 2014 में अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, ऋतिक रोशन और सुजैन खान दोनों अपने बच्चों की एक साथ परवरिश कर रहे हैं।

आमिर खान-रीना दत्ता

आमिर खान-रीना दत्ता

फेमस सुपरस्टार आमिर खान और रीना दत्ता की शादी साल 1986 में हुई थी। लेकिन साल 2002 में कपल ने तलाक ले लिया। आमिर और रीना दत्ता के एक बेटा और एक बेटी हैं। आमिर ने किरण राव के साथ दूसरी शादी की और सेरोगेसी से दोनों का एक बेटा भी है। बताते चलें कि फिलहाल कपल अलग रह रहा है।

फरहान अख्तर और अधुना

फरहान अख्तर और अधुना

फरहान अख्तर और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना की लव मैरिज साल 2001 में हुई थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। कपल की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। एक्टर ने 2022 के फरवरी महीने में शिबानी दांडेकर के साथ लव मैरिज की है।

सैफ अली खान और अमृता सिंह

सैफ अली खान और अमृता सिंह

खुद से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से सैफ अली खान ने साल 1991 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। कपल का साल 2004 में तलाक हो गया था। अभिनेता सैफ अली खान ने अब करीना कपूर के साथ शादी कर ली है और दूसरी शादी से एक्टर के दो बेटे हैं।

ये भी पढ़ें : Sohail Khan's Net Worth: एक्टिंग में प्लॉप रहे 'सोहेल खान' बिजनेस में हैं हिट,जानिए कितनी संपत्ति हैं मालिक

मनीषा कोइराला और सम्राट दहल

मनीषा कोइराला और सम्राट दहल

अभिनेत्री मनीषा कोइराला और नेपाल के बिजनेस मैन सम्राट दहल ने साल 2010 में शादी की थी। बताते चलें कि सम्राट मनीषा से उम्र में 7 साल छोटे हैं। कपल की शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों ने साल 2012 में तलाक ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+