Sohail Khan's Net Worth: एक्टिंग में प्लॉप रहे 'सोहेल खान' बिजनेस में हैं हिट,जानिए कितनी संपत्ति हैं मालिक
मुंबई, 13 मई। 'प्यार किया तो डरना क्या' जैसी यादगार फिल्म बनाकर लोगों के दिलों में मोहब्बत पैदा करने वाले एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान अब अपनी पत्नी सीमा खान से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों ने आज मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। दो बच्चों के माता-पिता सोहेल-सीमा की शादी को पूरे 24 साल हो चुके हैं, ऐसे में इस तरह से दोनों का अलग होना हर किसी को हैरान कर गया है।

एक सफल बिजनेसमैन हैं सोहेल खान
आपको बता दें कि सोहेल खान एक मशहूर बॉलीवुड फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। भले ही उनका एक्टिंग करियर अच्छा ना रहा हो लेकिन उन्होंने निर्माता और एक सफल बिजनेसमैन के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

लग्जरी लाइफ जीते हैं सोहेल खान
newsncr.com के मुताबिक सोहेल खान 109 करोड़ रुपये की संंपत्ति मालिक हैं। वो अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के ब्रैंडा वेस्ट में रहते हैं। वो फिटनेस लवर कहे जाते हैं। उन्हें गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास
ऑडी क्यू7, टोयोटा लेक्सस और लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी गाड़ियां है।

पहली फिल्म 'औजार'
सोहेल ने अपने दोनों भाईयों की तरह अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर नहीं बल्कि निर्माता-निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने साल 1997 में पहली फिल्म 'औजार' बनाई थी लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई।इसके बाद उन्होंने सुपर हिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन किया, जिसमें उनके दोनों भाई सलमान और अरबाज ही लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

'मैंने दिल तुझको दिया' से किया एक्टिंग डेब्यू
लेकिन इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा और साल 2002 में 'मैंने दिल तुझको दिया' जैसी फिल्म से एंट्री मारी लेकिन अफसोस ये फिल्म चली नहीं। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन उन्हें सफलता हासिल हुई नहीं और इसके बाद सोहेल ने बहुत सारे बिजनेस में हाथ आजमाया और फिल्मों से दूर हो गए।
'बिइंग फिट जिम इक्विपमेंट'
आज वो फिल्में नहीं बनाते हैं लेकिन बहुत सारे बिजनेस से वो करोड़ों की कमाई करते हैं। उनका अपना 'बिइंग फिट जिम इक्विपमेंट' है तो वहीं उन्होंने दुबई में भी बहुत सारी प्रापर्टी खरीद रखी है।












Click it and Unblock the Notifications