पहले Ex पति पर लगाए इल्जाम, अब इंडस्ट्री का काला सच सामने लाईं एक्ट्रेस- 'बंदूक की नोक पर...'

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीजें अकसर सुनने को मिलती हैं। इंडस्ट्री में अकसर न्यूकमर्स को इन भद्दे एक्सपीरियंस से होकर गुजरना पड़ता है। कई लोग ऐसे हैं, जो इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते मगर कई बड़ी ही बेबाकी से लोगों के सामने ये बात रखते हैं। अब इसी कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर ऐसा कुछ कहा, जिससे सुनने के बाद आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे।

एक्ट्रेस ने खुलकर की ये बात
इंडस्ट्री के काले सच के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने खुलकर बात की है। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरा करियर 12 साल का रहा है। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच की एक के बाद एक परतें खोलीं।

vahbiz Dorabjee

मैंने कभी कास्टिंग काउच
वाहबिज ने कहा कि 12 साल के करियर में कभी भी मैंने कास्टिंग काउज जैसी चीजों का सामना नहीं किया है। मेरे साथ कभी भी किसी ने गलत बर्ताव तक नहीं किया। मुझे लगता है कि ये मेरी पर्सनल च्वाइस पर भी निर्भर करता है।

'ये सब चीजें बंद होनी चाहिए'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब भी मेरे दिमाग में कास्टिंग काउज जैसी बात आती है कि इंडस्ट्री में ये सब मौजूद है, तो काफी बुरा लगता है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी चीजों पर रोक लगाने की भी बात कही। अभिनेत्री ने कहा कि ये सब चीजें बंद होनी चाहिए।

क्यों होता है कास्टिंग काउच?
मगर साथ ही वाहबिज ने ये भी कहा कि ये इतने बड़े लेवल पर नहीं है। फिल्हाल ये 'नहीं' तक ही सीमित है। एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा करते हुए ये कहा कि जिन लोगों को अपना करियर जल्दी बनाना है वो इसकी तरफ आते हैं। उन्हें कास्टिंग काउच जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है।

'कोई आपको फोर्स...'
जैसा कि एक्ट्रेस ने कहा कि ये 'ना' तक ही फिल्हाल सीमित है, उन्होंने कहा कि लोगों के पास ना कहने का भी ऑप्शन होता है। बंदूक की नोक पर कोई भी आपको फोर्स नहीं करता है। ऐसे में जो लोग इंडस्ट्री में नए हैं, उन्हें हमेशा इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वे कैसे खुद को इन सब चीजों से बचा कर रखें।

4 साल में ही टूट गई शादी
बता दें कि वाहबिज वही एक्ट्रेस हैं, जिनकी शादी 4 साल के बाद ही टूट गई थी। एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई तरह के गंभीर इल्जाम लगाए थे। विवियन डीसेना और वाहबिज ने एक साथ 'प्यार की ये कहानी' में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+