ऐश्वर्या का जिक्र करते हुए सलमान को दी सोमी अली ने खुली धमकी, कहा- जल्द तुम्हारा...
मुंबई, 30 मार्च: बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। सुपरस्टार सलमान खान का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के अलावा विदेशी मॉडल्स के साथ भी जुड़ा है, लेकिन सबसे ज्यादा वो संगीता बिजलानी, सोमी अली और ऐश्वर्या राय के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। आज भी सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड्स के किस्से जगजाहिर है। यहां तक की अपने गुस्से को काबू नहीं करने वाले सलमान पर कथित तौर पर नशे में ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप भी लगा था। वहीं अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने ऐसे ही आरोप लगाकर फिर से सनसनी फैला दी है।

8 साल तक चला दोनों का रिलेशन
सलमान खान और पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली के रिलेशन के बारे में सबको जानकारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और सोमी अली ने करीब आठ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। सलमान खान को दिल दे बैठी सोमी अली उनसे शादी करना चाहती थी, जिसके बाद 16 साल की छोटी उम्र में वो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। हालांकि बॉयफ्रेंड सलमान खान से उनका रिश्ता साल 1999 में पूरी तरह से खत्म हो गया था।

एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दी धमकी
सलमान पर कई दफा गंभीर आरोप लगा चुकी सोमी अली ने अब एक्टर को खुलेआम धमकी दी है। सोमी ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सीन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के हार्वे विंस्टीन! तुम बेनकाब हो जाओगे, जिन महिलाओं को तुमने अब्यूज किया है, वो एक दिन सामने आएंगी और अपनी सच्चाई सबको बताएंगी। बिल्कुल ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह।' इसी के साथ उन्होंने इस पोस्ट में ऐश्वर्या को भी टैग किया।

सलमान को बताया बॉलीवुड का हार्वे विंस्टीन
अपने पोस्ट में सोमी ने सलमान खान को बॉलीवुड का हार्वे विंस्टीन बताया है। दरअसल, हार्वे विंस्टीन हॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म मेकर और प्रड्यूसर है। उनको दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में 23 साल की सजा सुनाई गई थी। हार्वी पर कई महिलाओं और एक्ट्रेसेस ने रेप, मारपीट, यौन शोषण और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें कई हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भी शामिल थीं।

सोमी अली पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन
बता दें कि पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन निवासी सोमी अली सलमान की पहली गर्लफ्रेंड बताई जाती हैं। साल 1999 में सलमान खान से रिलेशन खत्म होने के बाद सोमी वापस अपने देश यूएस लौट गईं थी। मालूम हो कि सोमी अली और सलमान खान की नजदीकियां फिल्म 'बुलंद' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थी, हालांकि इससे पहले भी सोमी अली सलमान खान के बारे में काफी कुछ खुलासा कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications