बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने दिया है बेटी को जन्म, इंस्टाग्राम पर आई बच्ची की पहली फोटो
नई दिल्ली, 19 नवंबर। जर्मन मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। शुक्रवार को उन्होंने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की। हालांकि बच्ची का जन्म 12 नवंबर को हो गया था, लेकिन उसका इंस्टाग्राम डेब्यू आज हुआ है। एवलिन ने नवजात बच्ची की फोटो इंस्टा पर शेयर की। एवलिन ने बच्ची की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका...#Mommy to @avabhindi

एवलिन ने बच्ची के जन्म से पहले तैयार कर ली थी एक नर्सरी
आपको बता दें कि एवलिन अपने पति डॉ तुशान भिंडी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। बच्ची के जन्म से पहले ही एवलिन ने अपने घर पर एक नर्सरी तैयार की थी। उसके बारे में बोलते हुए एवलिन ने कहा था, "हमने अपनी छोटी प्रिंसेस के लिए एक प्यारी और आरामदायक नर्सरी तैयार की है, लेकिन मुझे पता है कि शुरुआती कुछ महीनों में वो हमारे साथ ही सोएगी। हम अपने परिवार और दोस्तों से मिल रहे खूबसूरत उपहारों के लिए बहुत आभारी हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे सभी जल्द ही बेबी भिंडी से मिलेंगे।"

कोरोना काल में एवलिन ने की थी शादी
आपको बता दें कि एवलिन शर्मा ने इसी साल 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में तुशान के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 2019 में तुशान ने एवलिन को शादी के लिए प्रपोज किया था। एवलिन के पति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम एक-डेढ़ साल से इंगेज थे और तब से शादी करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन ने हमारी प्लानिंग को बेकार कर दिया। ऐसे समय में हम अपना और लोगों का बहुत ध्यान रखते हुए सरल तरीके से शादी करने जा रहे हैं, क्योंकि ये हमारा लव कमिटमेंट की बात थी।'

2012 में की थी पहली बॉलीवुड फिल्म
एवलिन शर्मा बॉलीवुड में 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म से काफी फेमस हुई थीं। हालांकि उन्हें बाद में कई फिल्मों में देखा गया। उन्होंने बॉलीवुड में पहली फिल्म साल 2012 में 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से की थी। 2013 में उन्होंने 'ये जवानी है दिवानी' फिल्म की थी। इसके बाद 'यारियां' और 'मैं तेरा हीरो' फिल्म में भी उन्हें देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications