ईशा की मेंटल हेल्थ पर असर कर रहा कोरोना, खुद बताया कैसी है तबीयत

मुंबई, 24 जनवरी: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी थी। ईशा धीरे-धीरे कोविड से उबर रही हैं लेकिन ये उनके लिए आसान नहीं हो रहा है। कोविड से रिकवर होने का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पढ़ा है। ईशा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड के साथ मेड्रिड में हैं और रिकवर भी कर रही हैं लेकिन इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

असहाय महसूस कर रही हूं

असहाय महसूस कर रही हूं

ईशा ने हिन्दुस्तान टाइम्स से एक बातचीत में बताया कि वो मैड्रिड में कोविड-19 से उबर रही हैं, वहीं दिल्ली में उनके परिवार के भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव हुए है। ऐसे में परिवार के साथ ना होने से वह खुद को असहाय महसूस कर रही हैं। वो कहती हैं, इसने मानसिक रूप से मुझ पर भारी असर डाला है क्योंकि यह ठीक होने में काफी वक्त ले रहा है।

दो हफ्ते से बीमारी से जूझ रही

दो हफ्ते से बीमारी से जूझ रही

ईशा गुप्ता ने आगे कहा, मैंने सोचा था कि मैं उन लोगों में से हूं, जो कोरोना वायरस से बचे रहेंगे। जनवरी में जब मैं कोलकाता में शूटिंग कर रही थी तो कोरोना की पीक के बावजूद मैं सुरक्षित रही। अब सच्चाई ये है कि दो सप्ताह से बुखार और खांसी से पीड़ित हूं और मुझे कुछ भी गंध नहीं आती है। मेरा पूरा परिवार कोविड से जूझ रहा है। इसने मुझे बहुत परेशान कर दिया है।

मैड्रिड में हैं ईशा

मैड्रिड में हैं ईशा

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ईशा अपने स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड मैनुअल कैंपोस गुलर के साथ मैड्रिड में आइसोलेशन में है। ईशा और मैनुअल दोनों को कोविड है। हालांकि ईशा का कहना है कि लगातार इतने दिन आइलोशन में रहना भी एक बहुत बड़ा सीखने का अनुभव रहा है।

तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं ईशा

तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं ईशा

ईशा गुप्ता बीते कुछ दिनों से फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। वो अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज़-3डी और बादशाहो में भी ईशा गुप्ता नजर आईं। हालांकि इसके बाद वो फिल्मों में ज्यादा कामयाब नहीं रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+