पीरियड्स में ये एक्ट्रेस नहीं कर पाती थी पूजा, मंदिर जाने पर थी पाबंदी, बोलीं- 'इस रूढ़िवादी सोच को...'
Esha Deol: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह तलाक के बाद अपनी मां हेमा मालिनी के साथ ही रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने पीरियड्स के दौरान घर पर होने वाली पाबंदियों के बारे में बताया है।
हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया कि परिवार वाले कभी भी पीरियड्स मंदिर जाने या फिर पूजा करने की अनुमति नहीं देते थे। साथ ही एक्ट्रेस ने भी बताया कि जब पीरियड्स खत्म हो जाते थे तो उन्हें किस तरह के रूल्स फॉलो करने के लिए कहा जाता था।

ईशा देओल ने कहा कि, 'हमें मंदिर में जाकर प्रार्थना करने की इजाजत नहीं थी। जब ये खत्म हो जाता है, आप बाल धो सकते हैं, और मंदिर जाकर प्रार्थना कर सकते हैं। ये एक रूढ़िवादी तरीका है और मैं इसका पालन करती हूं। अगर यह उस घर का हिस्सा है, जिसमें मैं अपनों के साथ रहती हूं, तो मैं इसका पूरे दिल से सम्मान करती हूं।'
ईशा देओल ने भी बताया कि उनकी नानी ने कभी घर में छोटी स्कर्ट पहनने की इजाजत नहीं दी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरी नानी घर का सीसीटीवी कैमरा थीं। साथ ही देर रात तक जागना मना था। जब मेरी सहेलियां घर में शॉर्ट्स पहनकर आती थीं तो ऊपर से कुछ शर्ट पहनकर ही वह घर में घुस सकती थीं। इसके अलावा ईशा देओल ने बताया कि स्कूल में उन्हें सेक्स एजुकेशन के बारे में बताया गया था।
बता दें कि, ईशा देओल की भरत तख्तानी संग 12 साल की शादी टूट चुकी है। एक्ट्रेस ने इस साल 2024 में ही अपने तलाक का ऐलान किया था। वह फिलहाल अपने बच्चों का अकेले ध्यान रख रही हैं। इसके अलावा ईशा देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने अब तक अपनी फिल्म का ऐलान नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: 'ये बिल्कुल अच्छी नहीं लगी' Esha Deol ने कराई लिप सर्जरी? एक्ट्रेस का नया लुक देख फैंस ने किया ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications