'ये बिल्कुल अच्छी नहीं लगी' Esha Deol ने कराई लिप सर्जरी? एक्ट्रेस का नया लुक देख फैंस ने किया ट्रोल

Esha Deol Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने हाल ही में तलाक का ऐलान किया था। भरत तख्तानी से 11 साल बाद अलग होने की जानकारी दोनों ने सार्वजनिक तौर पर दी थी। इस बीच ईशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी लिप सर्जरी की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

ईशा देओल हाल ही में मथुरा पहुंची जिसमें वह अपनी मां हेमा मालिनी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं। फिर इसके बाद उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा और मीडिया के साथ बातचीत की। मथुरा से ईशा देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका नया लुक देखने के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं नेटिजेन्स दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ने लिप सर्जरी कराई है।

esha deol

ईशा देओल की वीडियो में फैंस उनका नया लुक देखकर काफी निराश नजर आए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ईशा को ये क्या हो गया वह तो बेहद खूसूरत थीं उन्होंने लिप्स पर क्या करा लिया।" एक यूजर ने लिखा, "ईशा ने पक्का लिप सर्जरी कराई है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ईशा ने अपने चेहरे के साथ ये क्या कर लिया।" एक ने लिखा, "ईशा पर यह सर्जरी बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही हैं।"

बता दें कि ईशा देओल लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं। वह पिछले साल ही अपने पति का घर छोड़कर मां हेमा मालिनी के घर दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने इस साल 2024 की शुरूआत में भरत तख्तानी संग तलाक का ऐलान किया था। ईशा के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से खटपट चल रही थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत तख्तानी किसी और को डेट कर रहे थे जिसकी वजह से ईशा ने अलग होने का फैसला किया।

बता दें कि, ईशा देओल को आखिरी बार फिल्म 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया था। वहीं उन्होंने अपने करियर में बहुत जल्दी फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने धूम, काल, युवा, प्यारे मोहन और कोई मेरे दिल से पूछे जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि साल 2012 में उनकी शादी भरत तख्तानी से हुई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+