दुबई में हुई बेमौसम भयानक बारिश, तो एरिका फर्नांडिस ने सुनाया डरावना अनुभव, कहा- 'चारों तरफ सब कुछ...
Erica Fernandes Dubai floods: दुबई में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने बारिश का एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपना हाल बताया।
बता दें कि, टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम फेमस एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस कुछ महीने पहले दुबई में शिफ्ट हो चुकी हैं। वह फिलहाल वहीं रह रही हैं। वह काम के सिलसिले में भारत आती रहती है। लेकिन दुबई में हुई भयानक बारिश की वजह से वह वहां फंस गई हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इस दृश्य का वीडियो शेयर किया और बताया कि ये सब कैसे शुरू हुआ।

एरिका ने सोशल मीडिय पर वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैं उन सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं जो दुबई में हाल ही में आए तूफान के दौरान हमारा हालचाल लेने के लिए पहुंचे। इसकी शुरुआत में जब बादल गरजे तो दिल खुश हो गया कि बारिश हो रही है। लेकिन बाद में बारिश और ज्यादा बढ़ गई। यह कोई साधारण बात नहीं थी यह बारिश प्राकृतिक थी जिसकी वजह से पूरे UAE को नुकसान पहुंचा है।'
एरिका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इसकी शुरुआत 16 अप्रैल को लगभग 12:45 बजे के आसपास हल्की हवा के साथ हुई थी। जिसके बाद बिजली गिरी और बहुत तेज बारिश हुई। जैसे-जैसे घंटे बीतते गए, बारिश तेज़ होने लगी थी। मुझे रोमांचित कर रही थी क्योंकि मुझे बारिश पसंद है। लेकिन ये तो बस शुरुआत थी, और कुछ घंटों बाद ही काले बादलों ने शहर को घेर लिया जिससे मिनटों में दिन में रात हो गई। हवाएँ तेज़ थीं, वस्तुओं को खिलौनों की तरह इधर-उधर उछाल रही थीं। हमने बालकनी में मौजूद चीजों को सुरक्षित करने की जल्दी की, फर्नीचर और अन्य वस्तुओं को दूसरों की बालकनी से उड़ते हुए देखा।'
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कैसे इस तूफान की वजह से वह काफी ज्यादा डर गई थीं। एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, 'बारिश का आनंद लेने के बावजूद, शाम को चार बजते ही डर लगने लगा था। हमने अपने घर में पानी को साफ़ करने और उसे रोकने के लिए कड़ी मेहनत की। मैं उन सभी का आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने मेरे लिए चिंता जाहिर की। शुक्र है, हम सभी सुरक्षित हैं। जैसे ही दुबई और यूएई ठीक हो रहे हैं, आइए उन लोगों को भी याद करें जिन्होंने बाढ़ के दौरान अपनी जान गंवाई।'
बता दें कि, एरिका अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और वह कभी-कभी काम के लिए भारत आती हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। लेकिन कसौटी जिंदगी की 2 और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वह करण कुंद्रा के साथ वेब शो लव अधूरा में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications