सोनाक्षी सिन्हा ने रिंग के साथ फोटो शेयर कर बढ़ाया था सस्पेंस, अब सामने आई असली वजह
सोनाक्षी सिन्हा ने रिंग के साथ फोटो शेयर कर बढ़ाया था सस्पेंस, अब सामने आई असली वजह
नई दिल्ली, 11 मई: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में 'रिंग' के साथ फोटोज शेयर की थी, जिसके बाद वह मीडिया ही नहीं, बल्कि सोशल पर भी सुर्खियों में आ गई थीं। चारों तरफ बस एक्ट्रेस की सगाई की खबर उड़ने लगी थी। वहीं, सोनाक्षी के फैंस भी उनकी संगाई की खबर को सुनकर शॉक रह गए थे। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा ने फोटोज शेयर करते हुए एक गुड न्यूज़ का कैप्शन डाला, लेकिन ये खुलासा नहीं किया कि वो न्यूज़ क्या है? हालांकि, अब दो दिन बाद उस गुड न्यूज़ से पर्दा उठ गया है। आइए जानते है उस गुड न्यूज़ के बारे में।

इंस्टा पर शेयर की गई फोटोज में सोनाक्षी रिंग दिखाती आईं थी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार 09 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन अलग-अलग फोटोज शेयर किए हैं। इंस्टा पर शेयर किए गए पहले फोटो में सोनाक्षी एक शख्स की बाहें पकड़े रहती हैं, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखता। दूसरी फोटो में वो शख्स के कंधे पर हाथ रखे नजर आईं, जबकि तीसरे में उसने सोनाक्षी का हाथ पकड़ रखा था। खास बात ये है कि तीनों फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा अपनी रिंग को दिखाती हुई नजर आईं थीं।
फोटोज के साथ सोनाक्षी ने लिखा था यह कैप्शन
वैसे तो ये पूरी तरह से इंगेजमेंट रिंग ही लग रही, लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। सोनाक्षी ने तीनों फोटोज को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'मेरे लिए बड़ा दिन, मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है...और मैं इसे आप के साथ शेयर करने से खुद को नहीं रोक सकती हूं। विश्वास ही नहीं हो रहा कि ये इतना आसान था।' इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया।

लोग देने लगे इंगेजमेंट की बधाई
सोनाक्षी फोटोज सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो गई। मीडिया ही नहीं, सोसल मीडिया पर बस एक्ट्रेस की सगाई की खबर उड़ने लगी थीं। तो वहीं, सोनाक्षी के फैंस भी उनकी संगाई की खबर को सुनकर शॉक रह गए थे। हालांकि, तस्वीरों के वायरल होने के बाद उन्हें इंगेजमेंट की बधाई के संदेश आने लगे थे। तो वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक ताजा तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद यह बात साफ हो जाता है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा क्या करने वाली हैं।
नेल ब्रांड ला रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुद का एक नया आर्टिफिशियल नेल ब्रांड ला रही हैं। पुरानी तस्वीरों में भी एक्ट्रेस अपने खूबसूरत नेल्स दिखाते हुए नजर आ रही थीं। सोनाक्षी के इस ब्रांड का नाम SOEZI है। इस ब्यूटीकेयर ब्रांड के तहत सोनाक्षी और क्या-क्या लेकर आने वाली हैं, ये बात तो अभी साफ नहीं है, लेकिन अपने इस कदम के साथ सोनाक्षी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं, जो फिल्मों के अलावा कोई बिजनेस चलाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications