इमरान हाशमी बोले- किसिंग सीन करते-करते थक गया हूं, अब चाहता हूं कि...

मुंबई, 26 अगस्त: फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी को बॉलीवुड में 15 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने कई तरह के रोल किए हैं लेकिन उनकी पहचान स्क्रीन पर एक ऐसे हीरो की रही है जो अपनी हर हीरोइन को किस करता है। अपनी शुरुआती फिल्मों से ही इमरान को सीरियल किसर कहा जाने लगा था, जो आज तक जारी है। हालांकि इमरान अपनी इस छवि और सीरियल किसर के टैग से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि अब वो काफी मैच्योर हैं और इस छवि से बाहर निकल रहे हैं और चाहते हैं कि अलग तरह के रोल करें।

Recommended Video

    इमरान हाशमी बोले- किसिंग सीन करते-करते थक गया हूं, अब चाहता हूं कि...
    मैंने मजाक में कहा था, सभी मुझे यही कहने लगे

    मैंने मजाक में कहा था, सभी मुझे यही कहने लगे

    इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में कहा कि करियर के शुरुआती 10 वर्षों में मैं ऐसी फिल्‍में कर रहा था। मैं हर फिल्म में किस करते हुए थक गया था लेकिन ऐसी फिल्‍में करने के लिए मजबूर था जो इसी इमेज के करीब हो। मैं सीरियल किसर का टैग खुद को जोक के रूप में दिया था लेकिन ये चल निकला। मीडिया में भी मुझे यही लिखा जाने लगा।

     अभिनेता के रूप में परिपक्व हो रहा हूं

    अभिनेता के रूप में परिपक्व हो रहा हूं

    इमरान ने आगे ने कहा, इन सब रोल को करते हुए ये भी ध्यान देने की बात है कि आप ऐसे देश में हैं, जो स्‍क्रीन पर सेक्‍शुअलिटी दिखाने को लेकर काफी ऑब्‍सेसिव है। तो ये उस समय यह चर्चा का विषय बन गया कि ये हीरो अपनी सभी हीरोइनों को किस करता है। हालांकि वक्त बीतने के साथ मुझे इसका एहसास हुआ। मैं इससे थक गया था भले ही वे फिल्में बॉक्स ऑफिस परअच्छा कर रही थीं। मुझे लगा कि मुझमें एक अभिनेता है जो और कुछ करना चाहता है। अब मुझे लगता है कि मैं एक अभिनेता के रूप में परिपक्व हो रहा हूं।

    चेहरे को लेकर चर्चा में इमरान

    चेहरे को लेकर चर्चा में इमरान

    हाशमी ने 2004 में आई फिल्म फुटपाथ से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनको पहचान इसी साल मल्लिका शेरावत के साथ आई उनकी फिल्म मर्डर से मिली। ये फिल्म और इसके गाने काफी पसंद किए गए थे। इन दिनों इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'चेहरे' को लेकर चर्चा में हैं। चेहरे 27 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ रिया चक्रवर्ती, अमिताभ बच्चन और क्रिस्टल जैसे एक्टर हनजर आएंगे। इन दिमों इमरान चेहरे के प्रमोशन में बिजी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+