Emraan Hashmi से तलाक लेना चाहती थी उनकी पत्नी, एक्टर की इस आदत से थीं बेहद परेशान, किया बड़ा खुलासा

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों वेब सीरीज 'सीरियल किसर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस लंबे समय से इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया।

इमरान हाशमी ने बताया कि एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा आया कि जब उनकी एक आदत की वजह से पत्नी ने तलाक देने की धमकी तक दे डाली थी। यहां तक कि वह उन्हें छोड़ने का भी विचार कर रही है। एक्टर ने यह भी बताया कि आखिर किस आदत की वजह से उनकी पत्नी ने तलाक का मन बना लिया था।

Emraan Hashmi

इमरान हाशमी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "मेरी पत्नी मुझे छोड़ना चाहती थी। वह मुझे लगातार धमकी देती रहती है, लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं है। मैं पिछले दो साल से एक ही डाइट फॉलो कर रहा हूं और ये मेरी पत्नी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। मैं लंच और डिनर में सलाद, एवोकाडो, ब्रसल स्प्राउट, रॉकेट लीव्स खाता हूं और इसके अलावा मैं दोनों टाइम कीमा और स्वीट पोटैटो खाता हूं।"

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए इमरान से पूछा गया कि उन्होंने फिल्मों में किसिंग सीन करना क्यों बंद कर दिया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, "यह मेरी पत्नी की आवाज़ है और मैं उसे सुनता हूँ। मैंने अपनी फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं जोड़ा है। दरअसल, मैं शुरू से ही फिल्मों में इसे कम करना चाहता था लेकिन मेरी एक छवि बन गई और कई निर्माताओं ने इसका फायदा उठाया। दर्शकों को खुश करने के लिए यह एक प्रमुख चीज़ बन गई। यह सिनेमा के लिए एक लीड थी लेकिन मुझे आलोचना का सामना करना पड़ा।''

हाल ही में इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। अब वह बॉलीवुड के टॉप एक्टर बन चुके हैं। एक्टर जल्द ही सारा अली खान की फिल्म ए वतन मेरे वतन' में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। वहीं उनकी वेब सीरीज 'सीरियल किलर' 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+